फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Shastri Park, a young man was chased and stabbed first with a knife and then shot.

Crime Capital: शास्त्री पार्क में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पहले मारे चाकू और फिर गोली, जहांगीरपुरी में भी बहा खून

Sun, 28 Jan 2024 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 06:28 AM IST
सार

करीब 12 वार करने के बाद एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। हमले समीर अहमद उर्फ मोनू (25) बुरी तरह जख्मी हो गया। बदमाशों के जाने के बाद भी राहगीरों ने समीर की सुध नहीं ली। बाद में किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
In Shastri Park, a young man was chased and stabbed first with a knife and then shot.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शास्त्री पार्क में शुक्रवार को चार बदमाश एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारते रहे और भीड़ तमाशबीन बनी रही। करीब 12 वार करने के बाद एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। हमले समीर अहमद उर्फ मोनू (25) बुरी तरह जख्मी हो गया। बदमाशों के जाने के बाद भी राहगीरों ने समीर की सुध नहीं ली। बाद में किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने गंभीर हालत में समीर को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस बिलाल, फिरोज, सऊद और सलीम की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, समीर परिवार के साथ बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में रहता है। परिवार में पिता फिरोज अहमद के अलावा अन्य सदस्य हैं। समीर नबी करीम में बैग बनाता है। शुक्रवार को छुट्टी होने से वह घर के पास तालिब की दुकान पर बैठा हुआ था। 
विज्ञापन


इस बीच दो स्कूटी पर सवार बिलाल, फिरोज, सऊद और सलीम पहुंचे। चारों ने समीर को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी वर्चस्व कायम करने की बात करने लगे। इस बीच एक युवक ने चाकू निकालकर समीर पर हमला कर दिया। समीर जान बचाने को इधर-उधर भागा, लेकिन आरोपियों ने घेर कर उसे चाकू से गोदना शुरू कर दिया। एक युवक ने गला रेतने का भी प्रयास किया। इसके बाद युवक ने पिस्टल निकालकर समीर पर गोली चला दी। समीर अचेतावस्था में वहीं पड़ा रहा। कोई भी उसे उठाने या अस्पताल पहुंचाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाया। अस्पताल में समीर की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली गलौज से मना करने पर पड़ोसी ने युवक के गले पर चाकू से किया हमला
महेंद्र पार्क इलाके में गाली देने से मना करने पर पड़ोसी ने युवक के गले पर चाकू से वार कर दिया। घायल युवक की पहचान आकाश (23) के रूप में हुई है। घायल को उसके दोस्त ने तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। आकाश सपरिवार भरौला गांव में रहते हैं। वह इलाके में किराने की दुकान चलाते हैं।

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 जनवरी की रात करीब 11.45 बजे सिसोदिया चौपाल के पास दोस्तों के साथ आग सेक रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला सोनू वहां आया। उन्हें देखकर सोनू ने पूछा कि यहां क्या कर रहे हो। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सोनू उनके साथ गाली गलौज करने लगा, जिसका उन्होंने विरोध किया। इससे गुस्से में आकर सोनू उनके साथ मारपीट करने लगा।


मारपीट के दौरान उनसे चाकू निकालकर उनके गले पर हमला कर दिया। गले पर चाकू लगते ही वह वहीं गिर गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वहां मौजूद दोस्त सूरज ने घायल आकाश को लेकर पास के जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे। जहां से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनू घटना के बाद से फरार है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच रंजिश होने की बात सामने आई है। सोनू की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed