फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Shahdara man asked woman for extortion of 15 lakhs police arrested

सीरियल देखकर हुआ सीरियस: छेनू पहलवान का भाई गुड्डू बन अफसाना से मांगे 15 लाख, 24 घंटे में खुली मोहसिन की पोल

Tue, 04 Oct 2022 12:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Oct 2022 12:53 AM IST
सार

छानबीन के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी मोहसिन को सीमापुरी इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अफसाना को कॉल करने की बात स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
In Shahdara man asked woman for extortion of 15 lakhs police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में जुए में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर ने महिला कारोबारी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। महिला पर दबाव बनाने के लिए आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर छेनू पहलवान का भाई गुड्डू बताया। वारदात को अंजाम देने से पूर्व आरोपी ने क्राइम पेट्रोल, सीआईडी और दूसरे सीरियल देखकर योजना बनाई। लेकिन वारदात के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस गुत्थी को सुलझा लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहसिन खान (29) के रूप में हुई है। आरोपी खुद को प्रॉपर्टी डीलर बता रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल और सिमकार्ड भी बरामद कर लिया है। सीमापुरी थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि शनिवार को सीमापुरी निवासी महिला अफसाना परवीन ने पुलिस से रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दी थी। अफसाना ने बताया कि उनका और पति का आयुर्वेदिक दवाईयों का कारोबार है। दोनों एरिया में बड़ी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। आरोपी ने अफसाना को कॉल कर 15 लाख की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर अफसाना के पति शखावत हुसैन व बेटे को मारने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने के बाद फौरन पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच की तो पता चला कि रंगदारी मांगने वाला सीमापुरी इलाके का ही रहने वाला है। जिस मोबाइल नंबर से पीड़िता को कॉल की जा रही थी वह एक माह पूर्व यमुना विहार से चोरी हुआ था। इसके अलावा मोबाइल भी बीस दिन पहले चोरी हुआ था।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी मोहसिन को सीमापुरी इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अफसाना को कॉल करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी का कहना था कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। उसे एक दोस्त के जरिये जुए की लत लग गई थी। जिसकी वजह से उसे भारी नुकसान हुआ था। वह नुकसान की भरपाई करने के लिए बड़ा गैंगस्टर बनना चाहता था। इसके लिए उसने क्राइम पेट्रोल और सीआईडी जैसे सीरियल देखे। बाद में उसने गैंगस्टर छेनू के नाम पर रंगदारी मांगने की योजना बनाकर चोरी के मोबाइल और सिमकार्ड का इंतजाम किया। उसे यकीन था कि पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर ही दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed