{"_id":"5d36d4118ebc3e6cd32764d7","slug":"in-scorching-heat-bulandshahr-school-fan-dont-wont-dozens-of-girl-student-faint-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में स्कूल में नहीं चले पंखे, दर्जनों छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में स्कूल में नहीं चले पंखे, दर्जनों छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती
Tue, 23 Jul 2019 03:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 23 Jul 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर के स्कूल में बेहोश हुईं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र के रामसिंह प्रेमलता कन्या इंटर कॉलेज में कई क्लास में पंखे नहीं होने से गर्मी के कारण 13 छात्राएं बेहोश हो गईं। इतनी संख्या में छात्राओं के बेहोश होने से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई।
विज्ञापन
सभी छात्रओं को एम्बुलेंस पहुंचने में देरी के कारण पुलिस वाहनों से एनपीएस अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ विक्रम सिंह, एसएचओ दिनेशचंद्र शर्मा अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं का हाल जाना। चिकित्सकों ने बताया कि सभी की हालत में अब सुधार है। छात्राओं के बेहोश होने कारण गर्मी ही बताई जा रही है।
विज्ञापन