रोडरेज में चली गोली आंख पार कर खोपड़ी में घुसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर कस्बे में रविवार दोपहर कार और बाइक सवार चार युवकों के बीच साइड देने को लेकर विवाद में गोली चल गई। हमलावर ने जैसे ही कार सवार पर गोली चलाई तो वह नीचे झुक गया और गोली हमलावर के ही साथी की आंख को भेदते हुए खोपड़ी में जा घुसी जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस के अनुसार, लखनावली गांव निवासी श्याम शर्मा छोटे भाई के साथ कार की सर्विस कराने सूरजपुर आए थे। बाजार से गुजरते समय दो बाइक पर सवार चार युवकों ने कार के पीछे से हॉर्न बजाना शुरू कर दिया।
साइड देने के बावजूद बाइक सवार हॉर्न बजाते रहे। इस पर श्याम कार साइड में खड़ी कर बाहर निकला।
हेलमेट से श्याम के सिर पर प्रहार किया
दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। युवकों ने हेलमेट से श्याम के सिर पर प्रहार किया। एक युवक ने श्याम को पीछे से पकड़ा और दूसरे ने उस पर गोली चला दी।
श्याम बचाव में नीचे झुक गया और गोली पीछे खड़े युवकों के साथी नंदग्राम, गाजियाबाद निवासी मनोज को जा लगी। इस पर तीनों युवक उसे छोड़कर फरार हो गए।
आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।