फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Paharganj area man killed his friend by stabbing him for friendship with a transgender

Delhi: किन्नर के लिए कत्ल, अनिल को छोड़ हलवाई गुड्डू के साथ रहने लगी थी सुनीता, कराई थी 40 हजार की शॉपिंग

Sat, 15 Oct 2022 11:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Oct 2022 11:08 PM IST
सार

पहले सुनीता अनिल के साथ रहती थी। इस दौरान अनिल ने उसे 40 हजार रुपये के जेवरात दिलवाए थे। लेकिन पिछले कुछ समय से उसने गुड्डू के साथ रहना शुरू कर दिया था। यह बात अनिल को हज्म नहीं हो रही थी।

विज्ञापन
In Paharganj area man killed his friend by stabbing him for friendship with a transgender
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक किन्नर से दोस्ती को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गुड्डू कुमार (33) के रूप में हुई है। हमले के दौरान आरोपी ने किन्नर पर भी चाकू से हमला किया। गंभीर हालत में किन्नर सुनीता (22) को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी अनिल (35) को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

दरअसल पहले सुनीता अनिल के साथ रहती थी। इस दौरान अनिल ने उसे 40 हजार रुपये के जेवरात दिलवाए थे। लेकिन पिछले कुछ समय से उसने गुड्डू के साथ रहना शुरू कर दिया था। यह बात अनिल को हज्म नहीं हो रही थी। वह गुड्डू को सुनीता से दूर रहने के लिए कहा था। इसके अलावा वह सुनीता से अपने 40 हजार रुपये भी मांगता था। पुलिस अनिल से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे पुलिस को पहाड़गंज के मुल्तानी ढांडा इलाके में किन्नरों के दो समूह के बीच चाकू मारने की कॉल मिली। तुरंत पुलिस की टीम गली नंबर-13 में पहली मंजिल स्थित कमरे में पहुंची। पता चला कि गांव भागोरा, फर्रुखाबाद, यूपी निवासी अनिल ने अपने दोस्त गुड्डू और किन्नर सुनीता पर चाकू से हमला किया है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुड्डू को मृत घोषित कर दिया जबकि सुनीता का इलाज जारी था। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। अनिल ने बताया कि वह एरिया में प्लंबर का काम करता है। पहले किन्नर सुनीता से उसकी दोस्ती थी। दोनों करीब ढाई साल आराम बाग में एक साथ रहते थे। इस दौरान अनिल ने उसे 40 हजार की खरीदारी करा दी। लेकिन बाद में सुनीता हलवाई का काम करने वाले अनिल के दोस्त गुड्डू के साथ रहने लगी।

विज्ञापन

गुड्डू लधियाना का रहने वाला है। शुक्रवार देर रात को अनिल गुड्डू के कमरे पर पहुंचा। उसने सुनीता से अपने 40 हजार रुपये वापस मांगे। मना करने पर उसने चाकू निकाल लिया। गुड्डू ने उसे रोकने का प्रयास किया तो अनिल ने उसे दूर रहने के लिए कहा। इस बीच अनिल ने चाकू से सुनीता पर दो वार कर दिए। गुड्डू उसे बचाने भागा तो अनिल ने उसकी गर्दन पर वार कर दिया। बाद में वह फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर गुड्डू को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अनिल से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed