फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in list of polluted cities Delhi on fourth place

एनसीआर की हवा फिर गंभीर प्रदूषण की जद में, प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली चौथे पर

Sun, 13 Jan 2019 04:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Jan 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
in list of polluted cities Delhi on fourth place
प्रदूषण - फोटो : self

दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर गंभीर प्रदूषण की जद में आ गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में लोगों को प्रदूषित वायु से थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन शुक्रवार से स्थिति बिगड़नी शुरू हो गई है। शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 423 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


शनिवार को नोएडा सर्वाधिक प्रदूषित रहा। हवा में खतरनाक पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) में भी बढ़ोतरी हुई है। पीएम 2.5 जहां आपात स्तर पर है, वहीं पीएम 10 गंभीर श्रेणी में है। मौसम विभाग ने रविवार तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों का कहना है कि यदि बारिश हुई तो प्रदूषण के स्तर में गिरावट संभव है।
विज्ञापन


लोगों को खुले वातावरण में कम से कम श्रम वाला कार्य करने और एन-95 गुणवत्ता वाला मास्क पहनने की हिदायत दी गई है। केंद्रीय प्रदूषण निगरानी कक्ष के मुताबिक, शनिवार देर शाम सात बजे पीएम 2.5 का स्तर 309 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और मोटे प्रदूषण कण पीएम 10 का स्तर 466 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया। पीएम 2.5 का आपात स्तर 300 और पीएम 10 का आपात स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम 2.5 के कण बढ़ने का आशय यह होता है कि वाहनों से प्रदूषण बढ़ा है। यदि इनमें से कोई (पार्टिकुलेट मैटर) प्रदूषण कण लगातार 48 घंटे तक आपात स्तर में बने रहते हैं, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत सम-विषम समेत कई प्रतिबंध लगाने जैसे निर्णय दिल्ली में लिए जा सकते हैं। हालांकि, अभी बारिश और मौसम में बदलाव से ही प्रदूषण की स्थिति संभलने का कयास लगाया जा रहा है।


सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक, शनिवार को सतह पर चलने वाली हवा की गति काफी मंद रही। सतह पर हवा की गति 2.1 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई, जबकि प्रदूषण कणों को बिखरने वाली हवा की गति कम से कम 4 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए। इसकी वजह से सतह से बहुत कम ऊंचाई पर ही प्रदूषण कण जमा हैं। बारिश होने की स्थिति बन रही है, ऐसे में नमी भी वातावरण में बढ़ गई है। दिल्ली में बुधवार और बृहस्पतिवार को इस वर्ष का अब तक का सबसे कम प्रदूषण रिकॉर्ड किया गया था।

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
शहर       एक्यूआई 
दिल्ली    423  
गाजियाबाद 437 
नोएडा 441 
ग्रेटर नोएडा 425 
फरीदाबाद  417 

नोट : सीपीसीबी के मुताबिक, 401 से अधिक स्तर वाला एक्यूआई गंभीर प्रदूषण को प्रदर्शित करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed