फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In laws families gives poisonous substance to son in law in Delhi

दामाद को ससुरालवालों ने पिलाया जहरीला पदार्थ, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 28 Feb 2019 02:33 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 28 Feb 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
In laws families gives poisonous substance to son in law in Delhi
poison
जाफराबाद इलाके में एक युवक ने अपने ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ पिलाकर घर से धक्का देकर निकालने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में माहिर (20) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक माहिर परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहता है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


एक साल पहले उसकी मौजपुर इलाके में रहने वाली युवती से शादी हुई थी। शादी कुछ दिनों बाद माहिर को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है। शादी के कुछ दिनों बाद ही माहिर की पत्नी अपने मायके चली गई। आरोप है कि इसके बाद वह उसे परेशान करने लगे। मंगलवार को वह अपनी ससुराल गया तो उसे चाय में कुछ जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। बाद में उसकी पिटाई लगाकर बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन


थाने में खड़ी बस की बैटरी उड़ा ले गए चोर
सिविल लाइंस इलाके में थाने में बंद खड़ी हरियाणा रोडवेज बस की बैटरी चोर चोरी कर ले गए। कोर्ट ने बस को छोड़ने का आदेश दिया तो चालक बस लेने पहुंचा तो चोरी का पता चला। चालक सोहन लाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोहनलाल कैथल का रहने वाला है। 22 फरवरी को पुलिस ने एक हादसे के बाद बस को बंद कर दिया गया था।  थाने पहुंचकर चालक ने जैसे ही बस को स्टार्ट करने का प्रयास किया, बस स्टार्ट नही हुई। सोहनलाल को तब बस से बैटरी चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ता पूछने के बहाने कार और जेवरात लूटे 
आनंद विहार इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने कारोबारी से कार और गहने लूट लिए। पीड़ित नितिन जैन परिवार के साथ शालीमार पार्क विस्तार में रहता है। सोमवार देर रात को वह अपने दोस्त ललित गुप्ता को उसके घर विवेक विहार छोड़ने आया था। प्रिया एंक्लेव गेट नंबर-2 के पास वह खड़ा होकर वह ललित से बात कर रहा था। इस बीच कार सवार चार युवक वहां पहुंचे। रास्ते पूछने के बहाने चार युवकों ने नितिन से उसकी तीन अंगूठी, ब्रेसलेट, चेन और उसकी कार लूट ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed