फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in last seven days number of corona patients in delhi increased from 1623 to 2355

Corona Returns: दिल्ली के घर-घर में बढ़े कोरोना के मरीज, बीते सात दिन के ये आंकड़े चौकाने वाले

Sat, 30 Jul 2022 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Jul 2022 10:48 PM IST
सार

लोक नायक अस्पताल के डॉक्टर सुरेश कुमार के मुताबिक, बीते कई दिनों से लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन
in last seven days number of corona patients in delhi increased from 1623 to 2355
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में लगातार कोरोना के मामलों में उछाल बना हुआ है। साथ ही दिल्ली के विभिन्न इलाकों में घर- घर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि बीते एक सप्ताह के भीतर ही होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 1600 से बढ़कर 2300 के पार पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि हल्के लक्षण होने की वजह से मरीज घर पर ही इलाज करवा रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन की संख्या में कमी करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 1245 नए मामले मिले थे। इसके साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3844 हो गई थी। वहीं, होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो हजार से अधिक है। लोक नायक अस्पताल के डॉक्टर सुरेश कुमार के मुताबिक, बीते कई दिनों से लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, दो दिनों में संक्रमण दर में कमी आई है। राहत की बात यह है कि गंभीर मरीजों की संख्या अधिक नहीं है। अस्पताल में भी केवल वे मरीज भर्ती हैं, जो पहले से ही यहां पर अन्य बीमारी के इलाज के लिए पहुंचे थे। ऐसे में बाहर से कोविड के मरीज न के बराबर हैं। 
विज्ञापन


वहीं, एम्स के डॉ अनन्य गुप्ता के मुताबिक, अस्पताल में बाहर से कोरोना के मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। हालांकि, वार्ड में भर्ती  कुछ मरीजों में हल्के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। एम्स की ओर से मरीजों की सुरक्षा देखते हुए अलग से वार्ड भी बनाया गया है। हालांकि, यहां भर्ती मरीज बहुत कम हैं। इन मरीजों में बहुत हल्के लक्षण हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख होम आइसोलेशन
29 2355
28 2206
27 1989
26 1914
25 1939
24 1846
23 1623

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed