{"_id":"5d255f6b3f7ce7233fc3833fa0575284","slug":"in-jobs-troubled-young-man-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी चली गयी, तो लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी चली गयी, तो लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 04 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिखा कॉलोनी में बृहस्पतिवार को एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक रणधीर मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है। उसके पिता मदन सिंह ने बताया कि वह और उसका परिवार मजदूरी करते हैं। जबकि उसका बेटा रणधीर कंपनी में काम करता था। तीन माह पूर्व उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद से वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह जब सभी परिजन काम पर गए हुए थे, उस दौरान उसने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर को जब मदन सिंह घर पर खाना खाने के लिए आया तो उसने बेटे को पंखे से लटका हुआ देखा।
विज्ञापन
इसके बाद उसने मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन