फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in jail mosquito net given to kejriwal

Delhi NCR News: केजरीवाल ने जेल मैनुअल की प्रति मांगी, मच्छरदानी भी दी गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
- जेल में अधिकतर किताबें पढ़ते और लिखते रहते हैं मुख्यमंत्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल प्रशासन से जेल मैनुअल की प्रति मांगी। बुधवार को ही जेल प्रशासन ने उन्हें उपलब्ध करा दिया। उन्हें मच्छरदानी उपलब्ध कराई गई है साथ ही उनके सेल में 20 चैनलों वाला टेलीविजन भी लगाया गया है। हालांकि केजवरीवाल टीवी नहीं देख रहे हैं। वह कोठरी में उपलब्ध कुर्सी पर बैठकर ज्यादातर समय किताबें पढ़ते और कुछ लिखते नजर आते हैं। इसके अलावा सेल की लॉबी में टहलते हैं साथ ही ध्यान और योग भी करते हैं।

तिहाड़ जेल के अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यदि जेल पुस्तकालय में उपलब्ध है तो कैदी कोई भी किताब पढ़ सकता है। जेल मैनुअल पुस्तकालय में उपलब्ध है, इसलिए तत्काल उपलब्ध करा दिया गया। जेल अधिकारियों ने केजरीवाल की सेल में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिससे चौबीसों घंटे उन पर नजर रखी जा सकती है। जेल भेजे जाने के बाद केजरीवाल ने जेल अधिकारियों से तीन किताबें रामायण, महाभारत, और हाऊ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड मांगी थी, जो इन्हें उपलब्ध करा दी गईं थीं। अरविंद केजरीवाल पहली अप्रैल से तिहाड़ की जेल नंबर-2 में बंद हैं। कोर्ट ने इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
विज्ञापन


दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री की बेल की याचिका खारिज कर दी थी। उन्होंने इसमें पैसों के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला अब खत्म हो चुका है और इसके कानूनी प्रावधानों में कोई उल्लंघन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed