फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in greater noida woman was murdered and kids were lost now son dead body brings twist in tale

घर में हुई थी महिला की हत्या और बच्चे थे गायब, अब बेटे का शव मिलने से केस में आया नया मोड़

Tue, 24 Jul 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा/बिलासपुर Updated Tue, 24 Jul 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
in greater noida woman was murdered and kids were lost now son dead body brings twist in tale
पुलिस कर रही छानबीन - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन-2 से गायब महिला के बेटे का शव दनकौर क्षेत्र के खेरली नहर में शाम को बरामद हुआ। दनकौर में जिला गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर सीमा में लगे बुर्ज रवानी पुल पर रविवार शाम को दो शव देखे गए थे।

विज्ञापन


स्थानीय लेागों का आरोप है कि दनकौर पुलिस के एक शव निकालने के बाद दूसरा शव ककोड़ क्षेत्र में होने के चलते उसे नहीं निकाला, जबकि बुलंदशहर पुलिस ने उसे आगे जाने दिया। आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह ट्रिपल मर्डर का मामला तो नहीं। नहर में बहा शव महिला की बेटी का हो सकता है।
विज्ञापन


दादरी कोतवाली क्षेत्र के ओमीक्रॉन-2 क्षेत्र में शुक्रवार को महिला की सिर पर किसी वस्तु से वारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से महिला के बेटे कृष्णकांत यादव (20) और बेटी प्रियंका यादव (22) लापता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का पति प्रमोद यादव अलग रहता था और अधिक शराब पीने के चलते तीन महीने पहले महिला के साथ अनबन के बाद अलग रहने लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार शाम को चंगौली गांव स्थित खेरली नहर में दो शव देखे गए।

in greater noida woman was murdered and kids were lost now son dead body brings twist in tale
इसी घर में हुई थी महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इस क्षेत्र में जिला गौतमबुद्ध नगर के दनकौर और बुलंदशहर के ककोड़ क्षेत्र की सीमा है। लोगों की सूचना पर पहुंची दनकौर और ककोड़ क्षेत्र की पुलिस में काफी समय तक सीमा विवाद के चलते मामला फंसा रहा। बाद में दनकौर पुलिस ने एक शव को निकाला और नोएडा स्थित पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दूसरे शव को वहीं छोड़ दिया गया।

लोगों ने बताया कि पानी में बहकर शव थोड़ा आगे चला गया और पहले रबूपुरा क्षेत्र में पहुंचा और फिर और आगे चलकर ककोड़ थाना क्षेत्र में चला गया लेकिन इस शव को पुलिसकर्मियों ने निकालने की कोशिश नहीं की।

इधर शव मिलने की सूचना पर प्रमोद यादव ने पोस्टमार्टम हाउस में बेटे कृष्णकांत यादव के रूप में पहचान की। शव पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शव फूल गया था और माना जा रहा है कि दो दिन पहले उनकी मौत हो चुकी है।

पुलिस जल्द कर सकती है मामले का खुलासा      

in greater noida woman was murdered and kids were lost now son dead body brings twist in tale
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दनकौर थाना क्षेत्र की नहर में एक शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम हाउस में उसकी पहचान पिता प्रमोद यादव ने बेटे कृष्णकांत यादव के रूप में की है। बेटी का अभी पता नहीं चला है। पुलिस हत्यारों के काफी करीब है जल्द मामले का खुलासा हो सकता है। - निशांक शर्मा, सीओ दादरी     

मीडिया रिपोर्ट से मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जान पर संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। -  आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed