फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Gokulpuri delhi husband stabbed his wife to death

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: बीच सड़क पति ने की पत्नी की हत्या; कई बार चाकू से गोदा; मर्डर के पीछे एक बुरी लत

Mon, 17 Feb 2025 08:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Feb 2025 08:55 PM IST
सार

मृतका की शिनाख्त पूजा (28) के रूप में हुई है। पूजा की बहन और मां ने आरोप लगाया है कि उसके पति हर्ष गोयल ने ही उसकी हत्या की है। 

विज्ञापन
In Gokulpuri delhi husband stabbed his wife to death
पति ने किया पत्नी का कत्ल - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में सोमवार सुबह बीच सड़क पर एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने महिला के पेट में चाकू के कई वार किए। बाद में वह मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। महिला को पीसीआर की मदद से जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त पूजा (28) के रूप में हुई है। पूजा की बहन और मां ने आरोप लगाया है कि उसके पति हर्ष गोयल ने ही उसकी हत्या की है। मां ने बताया कि आरोपी ने उनको कॉल कर हत्या की बात बताई। वारदात के बाद से वह मोबाइल बंद कर गायब है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्प्ष्ट हो पाएगा कि हत्या हर्ष ने ही की या किसी और ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9.08 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि जौहरीपुर नाला रोड पर किसी ने एक महिला को चाकू मार दिया है। बाद में अस्पताल में उसकी मौत की खबर मिली। गोकुलपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि कई साल पहले पूजा की हर्ष गोयल से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। हर्ष नशा और जुआ खेलने का आदी है। वह पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगता था। मना करने पर वह उसे पीटता था। करीब आठ माह से पूजा ने अपने मायके में मां मंजू गुप्ता और बहन अनिता के साथ रहना शुरू कर दिया।

आरोप है कि 10 दिन पूर्व हर्ष घर पहुंचा और उसने पूजा की जमकर पिटाई की। तलाक लेने की बात पर वह पूजा को हत्या की धमकी देकर खुद भी आत्महत्या की धमकी देता था। वारदात के बाद परिजनों ने करावल नगर थाने में शिकायत दी थी। पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि सोमवार को पूजा की हत्या हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed