फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in German woman rape case complained delays, destroy vital evidence

जर्मन युवती से रेप की शिकायत में देरी से सुबूत नष्ट

Mon, 29 Feb 2016 11:53 AM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
in German woman rape case complained delays, destroy vital evidence

प्रसाद नगर इलाके में जर्मनी की 19 वर्षीय युवती के साथ रेप करने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है, लेकिन दिल्ली महिला आयोग की चूक की वजह से इस मामले के कई सबूत नष्ट हो चुके हैं।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस का दावा है कि पुलिस ने चार टीम बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरी घटना को रीक्रिएट किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़िता ने 5 फरवरी को दिल्ली महिला आयोग को ई-मेल कर घटना की जानकारी द दी थी।
विज्ञापन


लेकिन महिला आयोग ने पुलिस को सूचना देने में 14 दिन की देरी कर दी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शिकायत मिलने में हुई देरी से इस मामले की महत्वपूर्ण सबूत नष्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज व पीड़िता की मेमोरी सहित अन्य सबूत शामिल हैं। वहीं जानकारों का मानना है कि शिकायत मिलने के बाद चूंकि पीड़िता महाराष्ट्र में थी, इसलिए दिल्ली महिला आयोग को महाराष्ट्र महिला आयोग से संपर्क करना चाहिए था।

पुलिस पूरे घटनाक्रम को रीक्रिएट कर रही है।

in German woman rape case complained delays, destroy vital evidence

हालांकि जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम को रीक्रिएट कर रही है।


ताकि घटनास्थल की पहचान की जा सके। पुलिस की एक टीम इस इलाके में ऑटो चलाने वालों का ब्योरा इकट्ठा कर रही है। साथ ही पीड़िता से चालक के हुलिये के बारे में भी जानकारी हासिल कर उसकी पहचान करने में जुटी है। वहीं पुलिस की एक टीम तकनीकी जांच में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पटेल नगर स्थित उस होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। जिसमें पीड़िता अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ ठहरी थी। साथ ही उस युवक का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिसने पीड़िता को घटना के बाद बाइक से उसके होटल तक छोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed