फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In fusion football boys and girls team will compete each other.

फुटबॉल में आमने-सामने होंगे लड़के-लड़कियां

Fri, 10 Oct 2014 10:47 AM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
In fusion football boys and girls team will compete each other.

फरीदाबाद में जल्द ही लड़कियां फुटबॉल के मैदान में लड़कों को टक्कर देती नजर आने वाली हैं। यह सब होने वाला है ‘फ्यूजन फुटबॉल’ के जरिए।

विज्ञापन


फुटबॉल के प्रति लड़कियों में रुचि बढ़ाने और मौजूदा खिलाड़ियों (लड़कियों) में क्षमता व तकनीकी ज्ञान बढ़ाने की कवायद शुरू हो रही है। इसके लिए बेहतरीन विकल्प के तौर ‘फ्यूजन फुटबॉल’ को चुना गया है।
विज्ञापन


इसके जरिए न सिर्फ फुटबॉल के मैदान में लड़के-लड़कियां आमने सामने हो कर एक-दूसरे को टक्कर देंगे, बल्कि कमियों व क्षमताओं को परखने का भी बेहतर मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ‘फ्यूजन फुटबॉल’

In fusion football boys and girls team will compete each other.

इसके पीछे की धारणा लड़के व लड़कियों को फुटबाल के मैदान पर एक साथ लाने का प्रयास करना है। दोनों वर्गों की टीमों का विलय करना और एक दूसरे से मुकाबला करवाना। इसमें एक ही टीम में लड़के व लड़कियों को दोनों को भी शामिल किया जा सकता है और एक दूसरे की टीमों से मुकाबला भी हो सकता है।

क्या है उद्देश्य
इसको शुरू करने के पीछे यूनाइटेड वूमेन फुटबॉल क्लब का प्रयास शामिल है। क्लब की संचालक फुटबॉल कोच साबिरा शेख का कहना है कि इसका मूल उद्देश्य लड़कियों में फुटबॉल के प्रति रुचि जगाना और उन्हें घरों व स्कूलों से बाहर लाकर फुटबॉल के मैदान तक पहुंचाना है, जिससे वह राज्य व देश के लिए फुटबॉल में योगदान दे सकें।

गरीब व सुविधाहीन लड़कियों को भी मौका

In fusion football boys and girls team will compete each other.

इसके जरिए ऐसी लड़कियों को बेहतर अवसर प्रदान करना है। जिनमें फुटबॉल के प्रति लगन है, लेकिन व अपने स्कूल व घर में सुविधा व माहौल न मिलने के कारण सामने नहीं आती हैं। रुचि होने के बावजूद ऐसी लड़कियां फुटबॉल को अपना कैरियर नहीं बना पाती हैं।

कैसे बनेंगी टीमें
कोच साबिरा शेख के मुताबिक एक टीम में 11 खिलाड़ियों को रखा जाएगा। इनमें से 6 मुख्य और 5 अतिरिक्त होंगे। कुछ टीमों में लड़के व लड़कियों को एक साथ रखा जाएगा। 6 में से 3 लड़कियां और 3 लड़के होंगे और अतिरिक्त में 2 लड़कियां व 3 लड़कों को रखा जाएगा।

इसी आधार पर लड़कों व लड़कियों की भिड़ंत होगी। कुछ मैचों में लड़कों व लड़कियों की टीमों का मुकाबला होगा। सभी मैच 26 अक्तूबर से खेल परिसर में होंगे। साबिरा ने बताया कि टीमों का चयन शुरू हो चुका है।

इस प्रकार के खेल का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लड़कियों का जब लड़कों के साथ मैच कराया जाएगा तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और जो कमियां होंगी उन्हें लड़कियां पहचानेंगी और दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed