छोटे भाई की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार, डीएसएसएसबी का था पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में छोटे भाई की जगह दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की परीक्षा दे रहे युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उत्तर पुस्तिका में भाई की जगह अपना नाम लिख दिया था। मामला कश्मीरी गेट थाना इलाके का है। पुलिस उसके छोटे भाई की भी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सोनीपत हरियाणा निवासी अश्वनी के रूप में हुई है। अश्वनी ने पुलिस को बताया कि दास कैडर के लिए डीएसएसएसबी टाइपिंग टेस्ट हो रहा था। इस परीक्षा के लिए उसके छोटे भाई आशीष ने आवेदन किया था।
इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमन में रविवार सुबह परीक्षा होनी थी। आशीष की टाइपिंग स्पीड अच्छी नहीं होने के कारण अश्वनी उसकी जगह परीक्षा देने का फैसला किया।
पुलिस के मुताबिक वह आशीष का एडमिट कार्ड व उसका आधार कार्ड अपने साथ ले गया था। उसने परीक्षा केंद्र में अपना परिचय आशीष के तौर पर दिया लेकिन उत्तर पुस्तिका में उसने आशीष का नाम लिखने के बजाय अपना नाम लिख दिया।
नाम का मिलान नहीं होने पर परीक्षा संचालक ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अश्विनी के छोटे भाई आशीष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।