फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In domestic fight husband shoot himself bullet also hit wife both serious

आपसी झगड़े में पति ने मारी खुद को गोली, बगल में बैठी पत्नी को भी लगी, दोनों गंभीर

Sat, 23 May 2020 02:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम
कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 May 2020 02:30 PM IST
सार

- रामपुरा गांव के पास शनिवार सुबह हुई घटना
- नाजुक हालत में दंपती को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया

विज्ञापन
In domestic fight husband shoot himself bullet also hit wife both serious
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गुरुग्राम में एनएच-48 स्थित रामपुरा गांव में शुक्रवार देररात आपसी अनबन में रवि कुमार (34) ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। कनपटी से आर-पार निकलकर गोली बगल की सीट पर बैठी गर्भवती पत्नी रिया (24) की ठुड्डी में जा लगी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोग दोनों को अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार शाम महिला के बयान पर पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


 पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपक सहारण ने बताया कि मूल रूप से फरीदाबाद निवासी रवि ने तीन साल पहले रिया से प्रेम विवाह किया था। रवि की यह दूसरी शादी थी। 

रिया 7 माह की गर्भवती है दोनों कुछ समय से रामपुरा गांव में किराए पर रह रहे हैं। काफी समय से नौकरी न होने की वजह से रवि परेशान चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे रवि अपनी डस्टर कार में रिया को डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में दोनों के बीच नौकरी की बात पर बहस हो गई। झगड़ा बढ़ने पर रवि ने जेब से पिस्तौल निकालकर दाएं हाथ से कनपटी के दाईं तरफ गोली मार ली।

गोली इतने नजदीक से मारी गई कि आरपार होकर रिया की ठुड्डी पर जा लगी। सफदरजंग अस्पताल में रवि की हालत गंभीर है, जबकि रिया की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed