फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Delhi wife poured boiling water on sleeping husband and fled with cash

ज्योति बनी जल्लाद: सोते पति पर डाला खौलता पानी-मिर्च, रोती रही तीन माह की बेटी; सूरज को मिली सच बोलने की सजा!

Fri, 04 Apr 2025 06:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

- दिल्ली हाईकोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत, अदालत ने याचिका खारिज की
- घटना के तीन माह बीतने के बाद भी पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तारी
- पति का दावा पहले भी कई युवकों से शादी कर फरार हो चुकी है युवती

विज्ञापन
In Delhi wife poured boiling water on sleeping husband and fled with cash
पत्नी ने पति पर डाला खौलता पानी - फोटो : freepik

विस्तार

बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नांगलोई में एक पत्नी ने अपने ही पति पर सोते समय खौलता पानी और मिर्च डालकर फरार हो गई। पत्नी ने पति को मारने की नियत से घर का दरवाजा भी बंद कर दिया जिससे उसे चिकित्सकीय मदद नहीं मिल पाई। घटना की शिकायत दर्ज होने पर महिला ने जनवरी में दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। अदालत के याचिका खारिज करने के दो माह बीतने के बाद भी अब तक पुलिस आरोपी युवती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

उसी कमरे में तीन महीने की बेटी को रोता छोड़ गई मां
न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने अपने फैसले में कहा कि ज्योति ने न केवल अपने पति पर जानलेवा हमला किया, बल्कि घटना के बाद कमरे को बाहर से बंद कर उनकी मोबाइल फोन लेकर फरार हो गईं, जिससे सूरज को तत्काल चिकित्सा सहायता मिलने में बाधा उत्पन्न हुई। उनकी तीन महीने की बेटी भी कमरे में रोती हुई छोड़ दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारने का इरादा साफ था
कोर्ट ने माना कि यह हमला सुनियोजित था और इसमें गंभीर चोट पहुंचाने या मृत्यु का इरादा साफ झलकता है। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब सूरज ने ज्योति को उनके पिछले संबंधों और कथित झूठे बलात्कार के मामलों के बारे में टोका था। सूरज ने 27 दिसंबर 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने ज्योति पर धोखाधड़ी, जबरन शादी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन

कई लोगों पर लगा चुकी रेप का आरोप
सूरज का कहना है कि ज्योति ने कई लोगों के खिलाफ झूठे बलात्कार के मामले दर्ज किए थे और उसे भी धमकी देकर शादी के लिए मजबूर किया था। जिसके बाद एक जनवरी को रात तीन बजे ज्योति ने सूरज पर खौलता पानी और मिर्च डालकर फरार हो गई। सूरज के मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि उनके चेहरे, गर्दन, छाती और आंखों पर गंभीर जलन के निशान हैं। पुलिस ने ज्योति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 110 और 351 के तहत मामला दर्ज किया है।

कई शादियां करने का आरोप
ज्योति के पति सूरज का आरोप है कि ज्योति दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर शादियां की और जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। वहीं जिन लड़कों ने शादियां नहीं की उनके खिलाफ दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराए गए। अदालत के सामने रखे गए पुलिस रिकॉर्ड में भी यह सामने आया कि ज्योति ने पहले दो अलग-अलग बलात्कार के मामले दर्ज कराए हैं, जिनमें वह शिकायतकर्ता थी।

खुद को पीड़ित होने का लगाया आरोप
ज्योति के वकील ने तर्क दिया कि वह खुद घरेलू हिंसा की शिकार थी और सूरज का अन्य लड़कियों से बात करना झगड़े का कारण बना। हालांकि, कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि ज्योति के व्यवहार और भागने की घटना उनके खिलाफ मजबूत सबूत हैं। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि जेंडर के आधार पर अपराध में छूट देना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ होगा। 

अगर पति ने किया होता यही हमला तो फिर...
न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा, यदि यह घटना उलट होती और पति ने पत्नी पर ऐसा हमला किया होता, तो निश्चित रूप से कोई रहम की बात नहीं उठती। कोर्ट ने ज्योति की उस दलील को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपनी तीन महीने की बेटी की देखभाल का हवाला दिया था। कोर्ट ने कहा कि बच्ची को सूरज और उनके परिवार की देखरेख में छोड़ दिया गया है। इस मामले में ज्योति अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed