फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in delhi sarojini nagar people demand that trees should not be transplant on other places

सरोजनी नगर में पेड़ों की जगह नहीं बदलने की हो रही मांग

Sat, 30 Jun 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
in delhi sarojini nagar people demand that trees should not be transplant on other places
सरोजनी नगर में प्रदर्शन कर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी दिल्ली में सरोजनी नगर स्थित पार्क और अफ्रीका एवेन्यू के पास स्थानीय नागरिकों और गैर सरकारी संस्थाओं ने पेड़ों की कटाई का विरोध किया। लोगों ने सरकार से पेड़ों को जड़ों से उखाड़कर उनकी जगह बदली करना (ट्रांसप्लाटिंग) के निर्णय को भी वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को इसमें बच्चों ने भी भागीदारी की। वहीं, दिल्ली के ही भीतर अलग-अलग क्षेत्रों से भी लोग चिपको आंदोलन की दूसरी किश्त को अपना समर्थन दे रहे हैं। द्वारका के सेक्टर-पांच में स्नेह कुंज में हैंडीकैप्ड चिल्ड्रेंस पैरेंट्स एसोसिएशन की ओर से दिव्यांग लोगों ने भी पेड़ से चिपककर अपना विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सरोजनी नगर में के-66 स्थित पार्क में एक पेड़ कटने पर हंगामा हुआ। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, पेड़ काटने वाले भाग गए। वहीं, रात्रि पाली में पेड़ों की निगरानी के लिए स्थानीय नागरिकों की पेट्रोलिंग टीम लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से चिपककर सेल्फी कर रहे अपलोड
चिपको की दूसरी किश्त के लिए गूगल पर एक पेज भी बनाया गया है। इसमें लोग पेड़ों से चिपककर अपनी तस्वीर अपलोड कर रहे हैं। इस पेज का मकसद आंदोलन को दुनिया के हर कोने में पहुंचाना है।


आज होगी बैठक
किसानों और समाज सेवियों की एनवायरनमेंट एंड सोशल डेवलपमेंट एसोसिएशन (ईएसडीए) भी शनिवार को शाम पांच बजे सरोजनी नगर में बैठक में हिस्सेदारी करेगी। इसके अलावा नीम के बीजों को रोपने का भी कार्यक्रम तेजी से बढ़ेगा। नीम के पौधे तेजी से बढ़ते हैं। मानसून इनके लिए बेहद उपयुक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed