फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Delhi husband attacked his wife with an axe caught by police with the help of CCTV

हैवान पति: दिल्ली में युवक ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने पकड़ा; वजह थी शक

Mon, 06 May 2024 07:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 May 2024 07:59 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार मई को पुलिस को सूचना मिली कि आर्मी पब्लिक स्कूल के पास, ऑफिसर्स मेस के सामने एक महिला लहूलुहान हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को पास के डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
In Delhi husband attacked his wife with an axe caught by police with the help of CCTV
पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली कैंट इलाके में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को धौलाकुआं बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राहुल (34) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी का किसी से अवैध संबंध होने का शक था। उनसे उसकी हत्या करने के नीयत से ही उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार मई को पुलिस को सूचना मिली कि आर्मी पब्लिक स्कूल के पास, ऑफिसर्स मेस के सामने एक महिला लहूलुहान हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को पास के डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम ने जांच की। मौके से पुलिस को खून से सनी कुल्हाड़ी मिली, जिससे महिला पर हमला किया गया था। महिला की पहचान लक्ष्मी (33) के रूप में हुई। मौके से पुलिस को कोई चश्मदीद नहीं मिला। छानबीन में पता चला कि महिला पर उसके पति राहुल ने हमला किया है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी विपिन कुमार और एसआई दीपक तंवर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें राहुल को घटनास्थल के पास से भागते देखा गया। पुलिस ने उसके भागने की दिशा में सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए आरोपी को धौला कुआं बस स्टैंड से पकड़ लिया। आरोपी संभल यूपी स्थित अपने पैतृक गांव भागने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed