फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in Bihar police check delhi Minister fake degree

तोमर की फर्जी डिग्री जांचने बिहार पहुंची पुलिस

Thu, 28 May 2015 09:31 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
in Bihar police check delhi Minister fake degree

तोमर की फर्जी कानून की डिग्री फर्जी है या असली, इस मुद्दे में नया मोड़ आ गया है। बिहार स्थित टीएम भागलपुर विश्वविद्यालय ने अपने जवाब में कहा था कि जो रोल नंबर तोमर ने बार काउंसिल में दिया है उस नाम से किसी तोमर नाम के छात्र को डिग्री नहीं दी गई और तोमर की डिग्री फर्जी है।

विज्ञापन


उसने यह भी कहा था कि उससे संबंधित किसी भी कॉलेज से तोमर को डिग्री प्रदान नहीं की गई। उधर, हाईकोर्ट में तोमर फर्जी डिग्री मामले में बिहार स्थित मुंगेर के विश्वनाथ सिंह इंस्टीटयूट ऑफ लीगल स्टडीज कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने शपथपत्र सहित पेश जवाब में तोमर की डिग्री को असली बताया है।
विज्ञापन


यह कॉलेज टीएम भागलपुर विश्वविद्यालय से ही संबंधित है। प्रधानाचार्य ने कहा कि कोई व्यक्ति उनके कॉलेज की प्रतिष्ठा खराब करना चाहता है कि यहां से फर्जी डिग्रियां मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू कर दी जांच

in Bihar police check delhi Minister fake degree

उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि तोमर ने उनके कॉलेज में एलएलबी के लिए शैक्षणिक सत्र 1994-95 में दाखिला लिया और वर्ष 1995-96 व 1997-98 में बाकायदा परीक्षा भी दी।


उन्होंने शपथपत्र के साथ दाखिला रजिस्टर, परीक्षा संबंधी दस्तावेजों की फोटोकॉपी पेश करते हुए दावा किया कि कॉलेज के साथ-साथ टीएम भागलपुर विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि तोमर ने एलएलबी पार्ट-1, पार्ट-2 व पार्ट-3 की परीक्षा दी है।

दिल्ली के कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री मामले में दक्षिण जिला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस की टीम बिहार पहुंची

in Bihar police check delhi Minister fake degree

दक्षिण जिला पुलिस की एक टीम बिहार स्थित विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान पहुंची है। बार काउंसिल की शिकायत के बाद दक्षिण जिला पुलिस ने जांच शुरू की है।

दक्षिण जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हौजखास थाने के एक इंस्पेक्टर की देखरेख में एक टीम मुंगेर स्थित विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान पहुंची है। पुलिस टीम ने संस्थान में सभी कागजात की बारीकी से जांच की है। नाम, पंजीकरण व टीआर पंजीकरण की गहनता से जांच की गई है।

बताया जा रहा है कि कई घंटे तक बंद कमरे में जांच की जाती रही। इस दौरान किसी को कमरे में आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस टीम ने तीन वर्ष के नामांकन के ब्योरे की प्रति संस्थान पदाधिकारियों से अटेस्ट कराकर अपने कब्जे में ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed