फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in atmaram sanatan dharm college of delhi student caught cheating via whatsapp in entrance exam

DU के कॉलेज में छात्र व्हाट्स ऐप से कर रहा था नकल, हुआ गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2017 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Jul 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
in atmaram sanatan dharm college of delhi student caught cheating via whatsapp in entrance exam
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज (एआरएसडी) में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में व्हाट्स ऐप के जरिये नकल कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी उत्तर पुस्तिका को लेकर भागने लगा था। गार्ड ने कमरे को बंद कर उसे पकड़ा। साउथ कैंपस थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोहल्ला जाटवारा, सोनीपत (हरियाणा) निवासी नवीन (21) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

एआरएसडी कॉलेज में देने आया था एलएलबी की प्रवेश परीक्षा

in atmaram sanatan dharm college of delhi student caught cheating via whatsapp in entrance exam

वह दो जुलाई को एआरएसडी कॉलेज में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा देने पहुंचा था। कमरा नंबर टी-2 में परीक्षा निरीक्षक डॉ. जगवीर सिंह की हिदायत के बाद भी नवीन मोबाइल का प्रयोग कर रहा था।

निरीक्षक ने जब नवीन को पकड़ने का प्रयास किया तो वह उत्तर पुस्तिका लेकर भागने लगा। उसे कमरे का दरवाजा बंद कर पकड़ा गया।

आरोपी छात्र ने व्हाट्स ऐप के जरिये किसी निर्मल को प्रश्नपत्र को भेज कर उत्तर पूछ रहा था। आरोपी ने काफी सवाल हल कर लिए थे। पुलिस निर्मल की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed