फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in aarushi murdercase hemraj family is in trouble talking about to go to supreme court

आरुषि हत्याकांड: मुसीबतों का सामना कर रहा हेमराज का परिवार, कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

Fri, 13 Oct 2017 05:54 AM IST
अमित सिंह/ अमर उजाला, नोएडा
अमित सिंह/ अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 13 Oct 2017 05:54 AM IST
विज्ञापन
in aarushi murdercase hemraj family is in trouble talking about to go to supreme court
demo pic

आरुषि-हेमराज हत्याकांड में जहां आरुषि को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया से लेकर समाज में मुहिम चल रही है। वहीं, नौकर हेमराज का परिवार नेपाल में मुसीबतों का सामना कर रहा है। हेमराज के परिवार का कहना है कि तलवार दंपति को भले इंसाफ मिल गया हो, लेकिन उनके इंसाफ की बात करने वाला भी कोई नहीं है।

विज्ञापन


हेमराज का दामाद जीवन सेक्टर-29 निवासी समीर के घर में काम करता है। समीर ही उसके परिवार की देखभाल करते हैं। समीर ने बताया कि फिलहाल जीवन नेपाल गया हुआ है। वह दस दिन बाद नोएडा आएगा। हाईकोर्ट से फैसले से हेमराज का परिवार दुखी है। परिवार का कहना है कि जब कातिल का पता ही नहीं है तो तलवार परिवार कैसे कह रहा कि इंसाफ मिल गया।

विज्ञापन

​हेमराज आपने परिवार में अकेला कमाने वाला था

in aarushi murdercase hemraj family is in trouble talking about to go to supreme court
demo pic

​हेमराज के परिवार में वही अकेला कमाने वाला था। अब उसके दामाद को परिवार के साथ पत्नी के परिवार को भी संभालना पड़ रहा है। हेमराज की पत्नी और बुजुर्ग मां की तबियत हमेशा खराब रहती है। परिवार से इंसाफ की बात करना तो दूर, परेशानी में कोई मदद करने वाला भी नहीं है।

समीर का कहना है कि मामले में पता नहीं तलवार दंपति को इंसाफ मिला है या नहीं, लेकिन हेमराज का परिवार इंसाफ चाहता है। वह लोग हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करना चाहते हैं, ताकि कातिलों का पता चल सके। हेमराज के परिवार की तरफ से वह सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed