{"_id":"5c9acd58bdec22068c429a68","slug":"in-2014-congress-got-inly-1-06-percent-of-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: वर्ष 2014 में कांग्रेस को मिले थे मात्र 1.06 प्रतिशत वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: वर्ष 2014 में कांग्रेस को मिले थे मात्र 1.06 प्रतिशत वोट
Wed, 27 Mar 2019 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध नगर में वर्ष 1999 के बाद से कांग्रेस का मत प्रतिशत लगातार घटा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 12,708 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का 1.06 प्रतिशत है।
विज्ञापन
वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 21.84 प्रतिशत वोट मिले थे जो छह लोकसभा चुनावों में पार्टी का सर्वाधिक मत प्रतिशत रहा है। इसके बाद कांग्रेस का मत प्रतिशत लगातार गिरता चला गया। सबसे बुरी स्थिति वर्ष 2014 में रही। जिले में कुल 60.38 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
इसमें से कांग्रेस को मात्र 1.06 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस के प्रत्याशी रमेशचंद्र तोमर थे, लेकिन उन्होंने नामांकन करने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के कारण आयोग उनका नाम ईवीएम से नहीं हटा सका था।
विज्ञापन
पार्टी इसी को कम वोट मिलने का कारण मानती है। वहीं, भाजपा ने वर्ष 2014 के चुनाव में स्थिति को मजबूत किया। भाजपा को कुल 50 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि वर्ष लोकसभा चुनाव 2009 में पार्टी का मत प्रतिशत 31 प्रतिशत पहुंच गया था।
सपा के वोट बढ़े पर जीत से दूर
लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में समाजवादी पार्टी को मिलने वाले वोटों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उसके बाद भी पार्टी जीत से दूर है। वर्ष 1998 के चुनाव में सपा को 13.13 प्रतिशत वोट मिले थे। यह आंकड़ा वर्ष 2009 में 16.05 और वर्ष 2014 में 26.64 प्रतिशत पहुंच गया है। इस बार भी पार्टी कार्यकर्ताओं को मत प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। उधर बसपा की स्थिति कभी मजबूत तो कभी कमजोर पढ़ जाती है।
भाजपा
वर्ष वोट प्रतिशत
2014 50
2009 31.08
2004 35.74
1999 44.84
1998 56.78
1996 57.53
बसपा
वर्ष वोट प्रतिशत
2014 16.53
2009 33.24
2004 28.89
1999 20.65
1998 16.80
1996 20.51
सपा
वर्ष वोट प्रतिशत
2014 26.64
2009 16.05
1999 8.85
1998 13.13
कांग्रेस
वर्ष वोट प्रतिशत
2014 1.06
2009 17.73
2004 18.16
1999 21.84
1998 12.45
1996 4.29
---------------
(नोट : ये आंकड़े चुनाव आयोग की रिपोर्ट के आधार पर हैं।)