{"_id":"afa1b7e5719fbe824c2a93d358d544c4","slug":"impact-of-amar-ujala-news-in-faridabad-railway-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला असर: रेलवे स्टेशनों पर मुस्तैद हुई आरपीएफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला असर: रेलवे स्टेशनों पर मुस्तैद हुई आरपीएफ
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 08 Jan 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दिल्ली एनसीआर में दो आतंकियों के घुसने का अलर्ट जारी करने के बाद भी रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ की लापरवाही उजागर होने पर नींद से जागे अधिकारियों ने शुक्रवार को स्टेशन पर यात्रियों की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
मुख्य प्रवेश द्वार पर आरपीएफ जवान एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से जांच करता नजर आने लगे हैं। लेकिन जीआरपी अभी भी गायब है।
तीन जनवरी को अमर उजाला ने अलर्ट के बाद भी स्टेशनों की सुरक्षा में लापरवाही नामक शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद आरपीएफ अधिकारियों की नींद टूटी और शुक्रवार सुबह से ही प्रवेश द्वार पर हथियार के साथ एक सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगा दी गई।
हालांकि डीएफएमडी(डोर फेम मेटल डिटेक्टर) अभी तक नहीं लगाया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद दहिया का कहना है कि डीएफएमडी की डिमांड भेजी गई है।