फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IMD Weather forecast Yellow alert issued for three days temperature will fall

Weather Alert: तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी, गिरेगा पारा... बढ़ेगी ठिठुरन; बर्फीली हवा चलने से बढ़ रही ठंड

Fri, 29 Dec 2023 09:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Dec 2023 09:54 PM IST
सार

नए साल के आगमन तक तापमान में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। विभाग ने पूरे सप्ताह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।  पहाड़ों से आ रही सर्द हवा राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है।

विज्ञापन
IMD Weather forecast Yellow alert issued for three days temperature will fall
ठंड का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवा ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ा दी है। अनुमान है कि तीन दिन तक स्थिति और खराब रहेगी। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान दिन का पारा गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। नए साल के आगमन तक तापमान में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। विभाग ने पूरे सप्ताह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिन में भी धूप खिलने की संभावना कम है, जिससे दिन में भी ठंड महसूस हो सकती है। शुक्रवार सुबह पालम में दृश्यता 50 मीटर से कम रही।

विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक है। उधर, अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से एक डिग्री कम है। पूरा दिन हल्के बादल छाए रहे, इससे धूप भी अच्छे से नहीं खिली। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से आ रही सर्द हवा राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है। शनिवार को पारा लुढ़केगा। इस दौरान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा रहा, जबकि रिज में 9.3, लोदी रोड में 10.2, आया नगर में 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान रिज में 19, लोदी रोड में 18.4, आया नगर में 17.6, मुंगेशपुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed