फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Today: IMD Orange Alert for Jammu Kashmir, Himachal, Ladakh Heavy Rain And Snowfall Warning

Weather : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, बढ़ेगी ठंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल के लिए ऑरेंज अलर्ट

Sun, 15 Oct 2023 01:22 AM IST
श्याम जी. पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Oct 2023 01:22 AM IST
सार

IMD Weather Update : आईएमडी ने कहा कि यह सीजन का पहला तीव्र पश्चिमी विक्षोभ है और 17 अक्टूबर तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत को प्रभावित करेगा। पश्चिमी विक्षोभ मौसम प्रणालियां हैं, जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती हैं और उत्तर पश्चिम भारत में बेमौसम वर्षा लाती हैं।
 

विज्ञापन
Weather Forecast Today: IMD Orange Alert for Jammu Kashmir, Himachal, Ladakh Heavy Rain And Snowfall Warning
भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया। जिसमें तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो से तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने कहा कि यह सीजन का पहला तीव्र पश्चिमी विक्षोभ है और 17 अक्टूबर तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत को प्रभावित करेगा। पश्चिमी विक्षोभ मौसम प्रणालियां हैं, जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती हैं और उत्तर पश्चिम भारत में बेमौसम वर्षा लाती हैं।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में भी सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और पड़ोसी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है। आईएमडी ने कहा कि 15 अक्तूबर को एक ताजे पश्चिमी विक्षोभ के साथ विलय की संभावना के साथ इसके और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन


इस प्रणाली को अरब सागर से नमी मिलने की उम्मीद है, जिससे इसी अवधि के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में वर्षा की तीव्रता और वितरण में वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद निचले क्षोभमंडल स्तर पर हिमालय से आने वाली शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं उत्तर पश्चिम भारत में प्रबल होने की संभावना है। परिणामस्वरूप क्षेत्र में 17 अक्तूबर से तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग कोड का उपयोग करता है - हरा (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें)।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed