फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain in Delhi NCR: Weather Changed In Delhi NCR Drizzle With Wind, IMD Weather Alert News in Hindi

Delhi NCR Rain: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, जानें किन इलाकों में बरसेगी 'राहत'

Wed, 29 May 2024 04:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 29 May 2024 04:59 PM IST
सार

Delhi Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी से हाहाकर मचा हुआ है। इस बीच बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।

विज्ञापन
Rain in Delhi NCR: Weather Changed In Delhi NCR Drizzle With Wind, IMD Weather Alert News in Hindi
दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम - फोटो : X @ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम होते-होते अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह से तेज धूप रही, लेकिन दोपहर के बाद अचानक अंधेरा छाया और तेज हवा चलने लगी। दिल्ली और इससे सटे नोएडा, गाजियाबाद समेत आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें भी पड़ीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बुधवार को हल्की आंधी और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी देर के लिए निजात दिला दी। बीते कई दिनों से गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। शाम के समय मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने इसका लुत्फ उठाया। तेज हवाएं चलने की वजह से कुछ स्थानों पर पेड़ और होर्डिंग आदि गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाम करीब 4.45 बजे मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छा गए। हल्की आंधी और तेज हवाएं चलनी लगीं। इसके बाद कुछ समय के लिए झमाझम बारिश हुई। मौसम ने अपना मिजाज बदलते हुए लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत दिला दी। हालांकि इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हुई। ट्रैफिक की रफ्तार थोड़ी देर के लिए थम गई।

मौसम के करवट लेने की वजह से पारे में कमी आई। नोएडा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस था। यह कम होकर 46.8 रहा। न्यूनतम तापमान बढ़कर 29.4 डिग्री तक चला गया। मंगलवार को यह  26.7 डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और कमी हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। तेज हवाओं की वजह से कई सेक्टरों की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली कटौती बनी रही। 

दरअसल, हाल के दिनों में भीषण लू की वजह से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा। गर्मी की वजह से मौतें भी हुईं। हालांकि प्रशासन इससे इंकार करता रहा। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी रही। यह 40 डिग्री से बढ़ते हुए 47 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। तापमान में और बढ़ोतरी की उम्मीद की गई है। लेकिन बुधवार की बारिश ने थोड़ी राहत जरूरी दिला दी। 

पूरा दिन तपने के बाद मिली राहत
बुधवार को पूरा दिन तपने के बाद लोगों को बारिश की वजह से राहत मिली। चूंकि दिन का अधिकतम तापमान दोपहर दो से तीन बजे के बीच रहता है। इस दौरान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि यह मंगलवार की तुलना में आंशिक कम रहा। लेकिन इस दौरान पूरे दिन लोगों पर आग बरसी। लोग काफी परेशान रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed