{"_id":"5dcb16e48ebc3e5b7d5ccccd","slug":"illegal-weapons-coming-from-aligarh-to-delhi-two-arms-smugglers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ से दिल्ली में आ रहे हैं अवैध हथियार, दो तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ से दिल्ली में आ रहे हैं अवैध हथियार, दो तस्कर गिरफ्तार
Wed, 13 Nov 2019 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
weapons
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में अलीगढ़ यूपी से अवैध हथियार आ रहे हैं। यह खुलासा उस समय हुआ जब दक्षिण जिले के नारकोटिक्स स्क्वायड ने दो हथियार तस्करों को सोमवार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चार देशी पिस्टल, दस कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन
इन आरोपियों ने बताया कि यूपी के अलीगढ़ में अवैध हथियार बन रहे हैं और इसकी बाकायदा फैक्टरी लगी हुई है। दिल्ली पुलिस जल्द ही अलीगढ़ में दबिश देगी।
दक्षिण जिला डीसीपी डा. अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार नारकोटिक्स स्क्वायड प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश कुमार को सोमवार को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार सप्लायर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नजदीक मजिस्द मोठ आएंगे। इंस्पेक्टर गिरीश कुमार की देखरेख में एसआई रामपाल, एएसआई रामप्रताप व हवलदार सतीश कुमार की टीम ने यहां घेराबंदी कर डीडीए पार्क के पास से दो अवैध हथियार तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन
इनकी पहचान साकेत विहार कालोनी, सासनी गेट, अलीगढ़, यूपी निवासी अंकित सैनी(28) और महरौली निवासी सुनील (35) के रूप में हुई। अंकित सैनी अलीगढ़ यूपी से अवैध हथियार लेकर आता था और दिल्ली में सुनील समेत अन्य लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने बताया कि वह पिछले पांच वर्ष से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। वह अलीगढ़ से तीन हजार रुपये में एक देशी पिस्टल लेकर आते थे और उसे दिल्ली एनसीआर में सात से आठ हजार रुपये में बेचते थे। यह हर तीन चार महीने में अवैध हथियारों की एक खेप लाते थे। दिल्ली पुलिस दोनों से पूछताछ कर अलीगढ़ में अवैध हथियारों की फैक्टरी का पता कर रही है।