फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal weapon used to supplied in food bag areested with companions

खाने के बैग में सप्लाई करता था अवैध हथियार, दो साथियों समेत दबोचा

Sat, 20 Jul 2019 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2019 03:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal weapon used to supplied in food bag areested with companions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दक्षिण-पश्चिमी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने खाने के बैग में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले तस्कर को दो साथियों के साथ दबोचा है। वह अलीगढ़, यूपी से अवैध हथियार लाकर दिल्ली के बदमाशों को सप्लाई करता था। तीनों तस्कर चपटी गिरोह के बदमाश हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि एएटीएस प्रभारी राजेश मलिक की देखरेख में एसआई महेश व संदीप की विशेष टीम ने एक महीने जांच के बाद आईएलबीएस अस्पताल, डी1 डी2 बाजार, वसंत कुंज से अवैध हथियार सप्लायर प्रदीप उर्फ लूका को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


वह डिलीवरी ब्वॉय के बैग में अवैध हथियार ले जा रहा था। उसके बैग से मैगजीन के साथ .32 बोर की दो स्वचालित पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए। प्रदीप से पूछताछ के बाद किशन उर्फ करण और रंजन कुमार को रजोकरी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशन के कब्जे से स्वचालित पिस्टल, तमंचा व तीन कारतूस और रंजन के कब्जे से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि प्रदीप पढ़ाई छोड़ने के बाद डिलीवर ब्वॉय का काम करता था। इसी दौरान वह किशन उर्फ चपटी के संपर्क में आया। 

किशन ने प्रदीप से उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार दिल्ली में सप्लाई करने की बात कही। किशन ने प्रदीप को यूपी के अवैध हथियार सप्लायर से मिलवाया था। इसके पास से दो पिस्टल पकड़ी गई हैं। उनको यह यूपी के अलीगढ़ से लेकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed