{"_id":"6a9ed1a926dee2dd80089683","slug":"illegal-parking-in-yamuna-vihar-encroachment-from-road-to-footpath-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-724-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यमुना विहार में अवैध पार्किंग, सड़क से फुटपाथ तक कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यमुना विहार में अवैध पार्किंग, सड़क से फुटपाथ तक कब्जा
विज्ञापन
-सड़क किनारे और फुटपाथों पर महीनों से खड़े निजी वाहन
राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी, कार्रवाई की मांग तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के प्रतिष्ठित इलाकों में शामिल यमुना विहार में अवैध पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। क्षेत्र की सड़कों पर और फुटपाथ पर लंबे समय से निजी वाहन खड़े होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन ऐसे हैं जो महीनों से एक ही स्थान पर धूल फांक रहे हैं लेकिन उन्हें हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण सड़कें संकरी हो गई, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर फुटपाथ भी वाहनों से घिरे हुए हैं, जिसके चलते पैदल चलने वालों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ रही है।
लोगों का कहना है कि कुछ वाहन लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर खड़े-खड़े कबाड़ जैसी स्थिति में पहुंच गए हैं। इन वाहनों के कारण न केवल पार्किंग संकट बढ़ रहा है, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता भी प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि यमुना विहार जैसे व्यवस्थित इलाके में अवैध पार्किंग की समस्या प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़कों व फुटपाथों पर कब्जा जमाए वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।