फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   illegal mining case Akhilesh Yadav may question by CBI

अवैध खनन घोटाला: पूर्व सीएम अखिलेश यादव से सीबीआई कर सकती है पूछताछ

Sat, 05 Jan 2019 06:13 PM IST
शशांक गौर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शशांक गौर Updated Sat, 05 Jan 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
illegal mining case Akhilesh Yadav may question by CBI
अवैध खनन घोटाले की आंच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंच सकती है। सीबीआई पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा तत्कालीन माइनिंग मंत्री गायत्री प्रजापति का भी नाम है। आपको बता दें कि 2012 से 2013 तक अखिलेश के पास यह चार्ज था। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि शनिवार को रेत के अवैध खनन से जुड़े मामले में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि आईएएस अधिकारी बी. चन्द्रकला सहित वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर इस संबंध में छापे मारे गए।
विज्ञापन



2 जनवरी को हुई थी एफआईआर
सीबीआई ने इस मामले में 11 सरकारी और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दरअसल 31.5.2012 को एक टेंडर हुआ था जो ई-टेंडर के मार्फत नहीं किया गया था। लिहाजा इस मामले को कोर्ट ने काफी गंभीरता से लेते हुए सीबीआई को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सीबीआई ने कार्रवाई की है। आरोपियों का नाम आईएएस बी .चन्द्रकला और एक माइनिंग लीज होल्डर आदिल खान है। आईएएस बी.चंद्रकला के 1 लॉकर और दो खाते सीज किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला

बी चंद्रकला पर हमीरपुर में जिलाधिकारी रहते हुए अवैध खनन व अपने चहेतों को पट्टे देने का आरोप है। इस संबंध में दो साल पहले हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया।

2012 के बाद बी. चंद्रकला ने दिए थे खनन के पट्टे
बता दें कि अखिलेश यादव की सरकार में आईएएस बी.चन्द्रकला की पोस्टिंग पहली बार हमीरपुर जिले में जिलाधिकारी के पद पर की गई थी।

आरोप है कि इस आईएएस ने जुलाई 2012 के बाद हमीरपुर जिले में 50 मौरंग के खनन के पट्टे किए थे। जबकि ई-टेंडर के जरिए मौरंग के पट्टों पर स्वीकृति देने का प्रावधान था लेकिन बी.चन्द्रकला ने सारे प्रावधानों की अनदेखी की थी।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने यूपी में सरकार के गठन के समय 2012 से जुलाई 2013 तक खनन मंत्रालय खुद अपने पास रखा था। खनन विभाग के एक अन्य पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को भी सीबीआई इस मामले में तलब कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed