{"_id":"5d8117a78ebc3e013662a9ad","slug":"illegal-encroachment-cleared-from-land-worth-35-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा, भंगेल बेगमपुर में प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा, भंगेल बेगमपुर में प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
Tue, 17 Sep 2019 10:58 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के भंगेल बेगमपुर में बनी अवैध दुकानो को गिराती प्राधिकरण की जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण ने मंगलवार को भंगेल बेगमपुर में 35 करोड़ की जमीन से कब्जा हटाया। यह जमीन प्राधिकरण की अधिसूचित एवं कब्जा प्राप्त थी। इस पर किए गए निर्माण को प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया और इसकी घेराबंदी की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के ओएसडी एमपी सिंह ने बताया कि सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर मंगलवार को प्राधिकरण की टीम वर्क सर्किल-8 के भंगेल बेगमपुर स्थित खसरा नंबर 133 पर पहुंची। टीम के साथ पुलिस, प्रशासन और आलाधिकारी मौजूद रहे। उक्त स्थल पर अल्तुफ खान, प्रेम सिंह और देवेंद्र सिंह ने 18 दुकान और 12 झुग्गियां बनाकर अवैध कब्जा किया गया था।
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वाले लोगों को प्राधिकरण ने पहले भी नोटिस जारी किया था और एफआईआर दर्ज कराई थी। बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने मंगलवार को कार्रवाई की। करीब तीन घंटे की कार्रवाई में प्राधिकरण ने 35 करोड़ की 3500 वर्गमीटर जमीन से कब्जा हटाया।
विज्ञापन
इस दौरान वहां नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके बाद इस जमीन की फेंसिंग कर नोएडा प्राधिकरण का बोर्ड लगाया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो यहां ग्रुप हाउसिंग के उपयोग के लायक जमीन थी, जहां निर्माण कर किराये पर दिया गया था। यहां कबाड़ फैलाकर रखा गया था।