{"_id":"5bdf87cebdec2267b36ac238","slug":"illegal-crackers-caught-in-large-quantities-in-delhi-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भारी मात्रा में पकड़े गए अवैध पटाखे, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भारी मात्रा में पकड़े गए अवैध पटाखे, तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Nov 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में दुकानदार नॉन ग्रीन पटाखे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिवाली से पहले पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में साधारण पटाखे बरामद किए हैं। इस संबंध में तीन आरोपियों को दबोचा गया है। पुलिस ने अवैध पटाखे बेचने के आरोप में विस्फोटक एक्ट व 286 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
लाजपत नगर इलाके में सूचना के बाद पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर पटाखा खरीदने पहुंचा। कस्तूरबा निकेतन में सिपाही ने 100 रुपये के पटाखे खरीदे तो आरोपी मनोहर लाल (65) अपने घर से पटाखे लेकर आया। सिपाही की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर मनोहर के घर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए।
विज्ञापन
वहीं, सदर बाजार इलाके में कुतुब रोड पार्किंग के पास पुलिस ने छापा मारकर 625 किलो पटाखे बरामद कर आरोपी रविंदर (35) को दबोचा। तीसरे मामले में न्यू अशोक नगर इलाके में पुलिस ने न्यू कोंडली के एक दुकान पर छापा मारकर 150 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने मोनू गौतम नामक आरोपी को दबोचा है। इसके अलावा सब्जी मंडी और बुराड़ी इलाके से पुलिस ने पटाखे बरामद किए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन