फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   illegal colony removed from 12 acre government land in faridabad

अवैध कॉलोनियों का निर्माण जमींदोज, 12 एकड़ सरकारी भूमि पर हो रहा था निर्माण

Fri, 27 Oct 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 27 Oct 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
illegal colony removed from 12 acre government land in faridabad
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : amar ujala

फरीदाबाद के डीग गांव मेें 12 एकड़ सरकारी जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला योजनाकार एन्फोर्समेंट एंड विजिलेंस की ओर से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने कॉलोनी में स्थापित किए बिजली के खंभे गिराए और रोड नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। टीम ने कॉलोनी इलाके की चारदीवारी और डीलर का कार्यालय भी जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन


डीटीपी एंफोर्समेंट एंड विजिलेंस नरेश कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी। हाल ही में दोबारा इस इलाके में अवैध कॉलोनियां स्थापित की जाने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर शुक्रवार को इनके खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। शुक्रवार को डीटीपी की टीम जेसीबी, बुलडोजर आदि लेकर डीग गांव पहुंची और अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। टीम ने कॉलोनी के लिए बनाया गया रोड नेटवर्क, बिजली को खंभों को खुर्दबुर्द किया।

इसके अलावा डीलर ऑफिस और लगभग 30 मीटर चारदीवारी को तोड़ गिराया। कार्रवाई के दौरान थाना अध्यक्ष सदर बल्लभगढ़, सूरज कत्याल, प्रदीप कुमार जेई मौजूद रहे। नरेश कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्र और नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।


अवैध निर्माण पर विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उसे सरकार से अनुमति मिली है उसका नक्शा स्वीकृत है या नहीं। सरकार की अनुमति लिए बगैर बनाई गई इमारतों को किसी भी समय बिना सूचना के गिराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed