फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal coaching institutes are being marked if they do not remove the flaws, they will be sealed

Delhi: अवैध कोचिंग संस्थान किए जा रहे चिह्नित, खामियां दूर नहीं करेंगे तो किए जाएंगे सील

Sun, 25 Jun 2023 07:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Jun 2023 07:50 AM IST
सार

एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि कोचिंग सेंटरों का ऑडिट कराने के बाद जिन कोचिंग सेंटरों में खामियां पाई जाएंगी, उन्हें जल्द ठीक कराने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। यदि सीमित समय के भीतर खामियां दूर नहीं हुईं को इन्हें सील किया जाएगा।

विज्ञापन
Illegal coaching institutes are being marked if they do not remove the flaws, they will be sealed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुखर्जी नगर समेत पूरी दिल्ली में एमसीडी नए सिरे से कोचिंग संस्थानों को चिन्हित कर रही है। गली मोहल्ले व अन्य इलाकों में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस कोचिंग संस्थानों में आग से बचाव के इंतजामों का पता लगा रही है। 

विज्ञापन


सेंटरों को चिन्हित करने के बाद अवैध तरीके से चल रहे कोचिंग संस्थानों को नोटिस दिया जाएगा। मौजूदा समय में मुखर्जी नगर, लक्ष्मी नगर, राजेन्द्र नगर, कालू सराय और जनकपुरी में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच की जा रही है। हालांकि निगम के अधिकारियों के मुताबिक पूरी दिल्ली में कोचिंग सेंटरों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके लिए अलग-अलग हिस्से में अलग टीमें काम कर रही हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में करीब साढ़े तीन हजार कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। एमसीडी इसकी सटीक जानकारी इकट्ठा कर रही है। जहां बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर चलने का पता लगा है, उन इलाकों में कोचिंग सेंटरों में फायर एनओसी समेत आग से बचाव के साधनों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खामियां दूर नहीं करेंगे तो सील किए जाएंगे
एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि कोचिंग सेंटरों का ऑडिट कराने के बाद जिन कोचिंग सेंटरों में खामियां पाई जाएंगी, उन्हें जल्द ठीक कराने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। यदि सीमित समय के भीतर खामियां दूर नहीं हुईं को इन्हें सील किया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है। 


मुखर्जी नगर में करीब 150 कोचिंग सेंटर
मुखर्जी नगर में करीब 150 कोचिंग सेंटर होने की बात सामने आई है, एमसीडी इनकी जांच कर रही है। करीब दो दिन में जांच पूरी होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस एमसीडी की जांच में साथ दे रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि अब तक एमसीडी और फायर सर्विस विभाग के पास ऐसा कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं था कि दिल्ली में कितने कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed