{"_id":"6a85fd22759ff5af100c2a75","slug":"illegal-arms-supplier-mukul-alias-golu-arrested-and-sent-to-jail-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-127191-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अवैध हथियार सप्लायर मुकुल उर्फ गोलू गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अवैध हथियार सप्लायर मुकुल उर्फ गोलू गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
सीआईए स्टाफ पलवल ने अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में आरोपी मुकुल उर्फ गोलू निवासी गांव बाजोता, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को टीम ने एनएच-19 पर अगवानपुर मोड़ के पास नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद निवासी धर्मेंद्र उर्फ धर्म को एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में शहर थाना पलवल में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान धर्मेंद्र से पूछताछ में सामने आया कि पिस्टल और कारतूस उसे मुकुल उर्फ गोलू ने उपलब्ध कराए थे। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सीआईए टीम ने मंगलवार को मुकुल को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।