फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT delhi SHE compaign.

भाईदूज से पहले IIT दिल्ली में टूटी एक पुरानी परंपरा

Wed, 22 Oct 2014 10:26 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
IIT delhi SHE compaign.

दिवाली के एक दिन बाद पूरे देश में भाईदूज का उत्सव मनाए जाने की तैयारी चल रही है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस बार आईआईटी दिल्ली ने इस मौके पर कुछ अलग करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


असल में इसकी शुरूआत बहन की रक्षा के लिए मनाए जाने वाले ऐसे ही एक त्योहार के साथ अगस्त में शुरू हो गई थी जिसे रक्षाबंधन कहते हैं। अब वह इस प्रयास को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने की कोशिश में लग गए हैं।
विज्ञापन


रक्षा बंधन के मौके पर आईआईटी दिल्ली में परंपरा से अलग लड़को ने लड़कियों को राखी बांधी। असल में वह इस रूढ़ी को चुनौती देना चाहते थे जिसमें यह माना जाता है कि भाई बहन की रक्षा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने इस अभियान को अब वह और आगे ले जाने वाले हैं। इस अभियान का मकसद महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ महिलाओं को समाज में समान दर्जा दिलाना भी है।

17 से 20 अक्टूबर तक चले आईआईटी दिल्ली के वार्षिक कार्यक्रम राउंदेवू में इस कार्यक्रम को एक नए नाम के साथ फिर से गति दी गई।

(फोटो: आईआईटी दिल्ली के वार्षिक कार्यक्रम राउंदेवू की एक झलक)

अंतरराष्ट्रीय संस्‍था के जुड़कर हो रही पहल

IIT delhi SHE compaign.

अंग्रेजी शब्द 'शी' (SHE) नाम से चलाए जा रहे इस कैंपेन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए संस्‍थान के छात्र इसे वन बिलियन राइजिंग के साथ जोड़ने की योजना बना रहे हैं।

बता दें कि दक्षिण एशियन चैप्टर महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय संस्‍थान है और वन बिलियन राइजिंग उसी का एक कैंपेन है। यह संस्‍था दुनियाभर के कॉलेजों में छात्रों को डाक्यूमेंट्री फिल्में दिखाकर महिलाओं के प्रति जागरूक करने की कोशिश करती है।

'शी' कैंपेन को शुरू करने वाली निहालनई कहती हैं कि हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए बलात्कार, महिला सुरक्षा और कानून के समक्ष समानता जैसे बड़े मुद्दों की अनदेखी कर देते हैं।

हमने यह मान लिया है कि खाना पकाना और घर की देखभाल करना केवल महिलाओं की जिम्मेदारी है। यहां तक कि महिलाएं भी इस बारे में आवाज नहीं उठातीं। इस परिस्थिती में हमारा पहला मकसद लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। लोगों को अपने कैंपेन से जोड़ने के बाद उन्हें गंभीर मुद्दों के बारे में जागरूक करना है।

आईआईटी दिल्ली द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम को देश के सभी आईआईटी तक ले जाने की भी योजना है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए हैशटैग शी और साइक्लोथॉन जैसे आयोजन करने का भी प्लान है।


साभार: इंडियन एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed