फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIMC students sit on hunger strike against fee hike know everything about it

आईआईएमसी छात्र फीस बढ़ोतरी के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे

Tue, 18 Feb 2020 11:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Feb 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
IIMC students sit on hunger strike against fee hike know everything about it
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू के बाद अब आईआईएमसी छात्र फीस वृद्धि वापस लेने की अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए है। छात्रों ने हाल ही में फीस जमा करने के लिए जारी नये सर्कुलर को फिर से स्थगित करने की भी मांग रखी थी, लेकिन प्रशासन ने उसे नहीं माना। इसीलिए छात्रों ने भूख हड़ताल का फैसला लिया है।

विज्ञापन


आईआईएमसी के छात्र हामिद का कहना है कि संस्थान प्रशासन ने हमारी मांग और कार्यकारिणी समिति के निर्देश को नहीं मानकर हमें धोखा दिया है।

हमने  दिसंबर 2019 में फीस सर्कुलर को रुकवाकर अपनी आधी लड़ाई जीत ली थी। आईआईएमसी प्रशासन कार्यकारिणी समिति की तत्काल मीटिंग बुलाने पर मजबूर हुआ। छात्र पुराने फीस स्ट्रक्चर को वहनीय बनाने की उम्मीद लगाए रहे।
विज्ञापन


13 जनवरी को जारी सर्कुलर में बताया गया कि कार्यकारिणी समिति एक कमेटी का गठन करेगी जो 2 मार्च तक छात्रों के फीस से जुड़े मामले की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जनसंचार संस्थान ने अचानक 10 फरवरी को फीस जमा करने का सर्कुलर जारी कर दिया। छात्रों ने प्रशासन से इस पूरे मामले में 48 घंटे के भीतर अपना पक्ष रखने का आग्रह किया, लेकिन 48 घंटे पूरा होने के बाद भी प्रशासन चुप्पी साधे बैठा रहा।

छात्रों का कहना है कि संस्थान प्रशासन हमारे साथ छल कर रहा है और सभी नियम कानून को ताक पर रख कर मनमाने तौर पर फीस ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed