{"_id":"5d5026918ebc3e6c901c1a01","slug":"iim-off-campus-to-be-built-in-srinagar-government-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में बनेगा आईआईएम का ऑफ कैंपस, सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में बनेगा आईआईएम का ऑफ कैंपस, सरकार ने दी मंजूरी
Sun, 11 Aug 2019 08:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के साथ ही केंद्र सरकार ने श्रीनगर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) का ऑफ कैंपस बनाने की मंजूरी दे दी है। वहीं, जम्मू में भी आईआईएम का कैंपस जारी रहेगा। खास बात यह है कि ऑफ कैंपस में जल्द ही तीन से छह महीने के मैनेजमेंट डेवलेपमेंट प्रोग्राम शुरू होंगे।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, आईआईएम श्रीनगर में अपना ऑफ कैंपस खोलेगा। इसके लिए सरकार ने 51.8 करोड़ रुपये देने की स्वीकृति भी दे दी है। श्रीनगर एयरपोर्ट रोड पर ऑफ कैंपस खोलने के लिए भवन चयनित कर लिया गया है।
विज्ञापन
आईआईएम जम्मू प्रबंधन की ओर से सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (सीपीडब्ल्यूडी) को पत्र लिखकर ऑफ कैंपस का काम जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कहा गया है। मोदी सरकार पार्ट-एक के दौरान 2016 में ईआईएम जम्मू का गठन किया गया था।
विज्ञापन
फिलहाल आईआईएम जम्मू में मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और डॉक्ट्रेट कार्यक्रम (पीएचडी) की पढ़ाई कराई जाती है। आईआईएम जम्मू में 150 सीट हैं।