{"_id":"65a5f4d32dc9798d850e2af9","slug":"ignou-campus-placement-for-health-and-life-insurance-advisor-post-today-2024-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IGNOU: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGNOU: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट आज
Tue, 16 Jan 2024 08:45 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 16 Jan 2024 08:45 AM IST
सार
दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट हो रही है। इसमें वेतन तीन लाख रुपये सालाना समेत अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
विज्ञापन
ignou admission
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली समेत एनसीआर के इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से स्नातक और स्नातकोत्तर पासआउट छात्रों के लिए काम की खबर है। इग्नू के दिल्ली स्थित मुख्यालय में 16 जनवरी यानी मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें इंश्योरेंस क्षेत्र में भविष्य बनाने का सपना देखने वाले छात्रों को हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर पद पर काम करने का मौका मिलेगा। चयनित छात्रों को गुरुग्राम में नौकरी का मौका मिलेगा। इसमें वेतन तीन लाख रुपये सालाना समेत अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
विज्ञापन
इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय के मैदानगढ़ी स्थित मुख्य कैंपस के कन्वेंशन सेंटर में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंपस प्लेसमेंट को '' इंश्योरेंस देखो '' नाम दिया गया है। इसका आयोजन सुबह साढ़े नौ से साढ़े 10 बजे तक होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण के आधार पर मौका मिलेगा। इसमें सुबह 11 बजे प्री -प्लेसमेंट टॉक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
19 से 28 साल के युवा ले सकते हैं भाग
चयनित उम्मीदवारों को सीनियर टेलीसेल्स एग्जीक्यूटिव, टीम लीडर और असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करना होगा। चयन का आधार शैक्षणिक योग्यता व इंटरव्यू होगा। इसमें उम्मीदवार को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पर ग्राहकों को जागरूक करना रहेगा। इस दौरान हेल्थ पॉलिसी पर उन्हें विस्तार से जानकारी भी देनी होगी। प्लेसमेंट में इग्नू से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके 19 से 28 साल के युवा भाग ले सकते हैं।