फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ignou admission window open, now apply till 28 february

इग्नू में दाखिला विंडो फिर ओपन, अब 28 तक करें आवेदन

Tue, 27 Feb 2018 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
ignou admission window open, now apply till 28 february
- फोटो : logo

हस्तकला सहयोग शिविर में काम करने वाले छात्रों की मांग पर इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू ) ने दाखिला आवेदन विंडो तीसरी बार ओपन कर दिया है। अब छात्र 28 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन विंडो 15 फरवरी तक छात्रों की मांग पर खोला गया था।

विज्ञापन


इग्नू प्रबंधन के मुताबिक,छात्रों की मांग  पर दाखिला आवेदन विंडो दोबारा ओपन किया गया है। पहले छात्रों को लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका दिया जाता था, लेकिन अब उन्हें लेट फीस के पैसे भी नहीं देने होंगे। छात्र अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइग्नूडॉटएसीडॉटनइन में भी लॉग इन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


150 डिग्री, डिप्लोमा  एडवांस सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले का मौका
छात्रों को एमए प्रोग्राम में ट्रांसलेशन स्ट्डीज, एडल्ट एजुकेशन, वूमन एंड जेंडर स्ट्डीज, जेंडर एंड डेवलेपमेंट स्ट्डीज, मास्टर इन सोशल वर्क काउंसलिंग, एमएससी में डायबटीक एंड फू ड सर्विस मैनेजमेंट और काउंसलिंग एंड फैमिली थैरेपी प्रोग्राम भी शामिल हैं। इसके अलावा छात्र फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्मेटिक्स, बॉटनी व जियोलाजी में बीएससी, बैचलर इन टूरिज्म स्ट्डीज, बीकॉम, बीसीए,बैचलर ऑफ लाइब्रेरी ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस, बैचलर ऑफ सोशन वर्क, बैचलर ऑफ प्रीपैटरी प्रोग्राम आदि में भी मौके उपलब्ध हैं। वहीं, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, एडवांस सर्टिफिकेट, पीजी सर्टिफिकेट एंड सर्टिफिकेट आदि में भी दाखिले की सुविधा उपलब्ध है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 एडमिशन ट्र्ैक सॉफ्टवेयर का उठाएं लाभ
छात्र एडमिशन ट्र्ैक सॉफ्टवेयर का भी लाभ उठा सकते हैं।  रजिस्ट्रेशन के बाद जैसे ही छात्र ऑनलाइन आवेदन भरेगा, छात्र एडमिशन ट्रैक सॉफ्टवेयर से जुड़ जाएगा। इसके बाद छात्र समय-समय अपनी दाखिला सीट का स्टेट्स जांच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed