फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGNCA celebrates 200 years of Hindi journalism

Delhi NCR News: आईजीएनसीए ने मनाया हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष का उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। हिन्दी पत्रकारिता की 200 वर्षीय ऐतिहासिक यात्रा के उपलक्ष्य में इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) और भोपाल के माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिन्दी पत्रकारिता द्विशताब्दी राष्ट्रीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ शनिवार को समवेत सभागार में हुआ। इस अवसर पर भारत सरकार ने हिन्दी के प्रथम समाचार पत्र ‘उदन्त मार्त्तण्ड’ और उसके संस्थापक-संपादक पंडित युगल किशोर शुक्ल की स्मृति में विशेष स्मारक डाक टिकट और प्रथम दिवस आवरण जारी किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पत्रकारिता के इतिहास और भारत के इतिहास की यात्रा एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार विजयदत्त श्रीधर और डॉ. सच्चिदानंद जोशी का संपादित ग्रंथ ‘हिन्दी पत्रकारिता : 200 साल की महागाथा’ का विमोचन किया गया। इसके साथ ही डॉ. श्रीकांत सिंह की पुस्तक ‘हिन्दी पत्रकारिता के हिन्दीतर उन्नायक’ का भी लोकार्पण हुआ। महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण हिन्दी पत्रकारिता की दो सौ वर्षों की यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ संपादक रामबहादुर राय ने कहा कि लोकतंत्र और पत्रकारिता एक-दूसरे के पूरक हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित हर सामग्री को समाचार नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed