{"_id":"5f7889151320a83a4a381a04","slug":"igl-reduced-prices-of-cnc-and-png-in-delhi-ncr-new-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी डेढ़ और पीएनजी एक रुपये सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी डेढ़ और पीएनजी एक रुपये सस्ती
Sat, 03 Oct 2020 07:52 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कमी की गई। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 1.53 रुपये प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में 1.70 रुपये प्रति किलो की कटौती की गई है। नई कीमतें चार अक्तूबर, रविवार सुबह छह बजे से प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
अब दिल्ली में सीएनजी 42.70 रुपये प्रति किलो जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 48.38 रुपये प्रति किलो मिलेगी। वहीं मुजफ्फरनगर में 56.55 रुपये, करनाल और कैथल में 50.68 रुपये, रेवाड़ी व गुरुग्राम में 53.40 रुपये और कानपुर में 59.80 रुपये प्रति किलो मिलेगी।
विज्ञापन
सभी शहरों में पीएनजी के दामों में भी कटौती का आदेश चार अक्तूबर से लागू होगा। दिल्ली में पीएनजी की कीमतों में 1.05 रुपये प्रति एससीएम की कटौती की गई है। अब दिल्ली में पीएनजी की कीमत 28.55 रुपये की जगह 27.50 रुपये प्रति एससीएम होगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन
इन तीनों शहरों में पीएनजी की नई दर 28.45 रुपये से घटकर 27.45 रुपये प्रति एससीएम होगी। इसके अलावा करनाल और रेवाड़ी में 27.55 रुपये प्रति एससीएम, गुरुग्राम में 28.20 रुपये, मुजफ्फरनगर में 32.75 रुपये प्रति एससीएम होगी।