फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGI Airport Police arrested a minor for giving false information about bomb

देखना था पुलिस पकड़ पाती है या नहीं: 13 साल के किशोर ने एयरपोर्ट पर बम की सूचना दी, बोला- मनोरंजन के लिए किया

Sun, 23 Jun 2024 12:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Jun 2024 12:41 PM IST
सार

आरोपी ने मेल भेजकर दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने के बारे में झूठी सूचना दी थी। वह यह देखना चाहता था कि इस मामले में पुलिस उसे पकड़ पाती है या नहीं।

विज्ञापन
IGI Airport Police arrested a minor for giving false information about bomb
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने बम की झूठी सूचना देने के आरोप में 13 साल के किशोर को पकड़ा है। किशोर यह देखना चाहता था कि इस मामले में पुलिस उसे पकड़ पाती है या नहीं। यह सब उसने अपने मनोरंजन के लिए किया।

विज्ञापन


आरोपी ने मेल भेजकर दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने के बारे में झूठी सूचना दी थी। आरोपी किशोर को बाल न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसकी हिरासत उसके माता-पिता को सौंप दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र है और 9वीं कक्षा में पढ़ता है। कुछ दिन पहले एक बच्चे द्वारा फ्लाइट में की गई फर्जी बम की धमकी भरी कॉल के संबंध में सोशल मीडिया पर आई एक खबर से प्रभावित होकर उसके मन में बम की फर्जी सूचना देने का ख्याल आया। जब उसने खबर देखी तो उसने सोचा कि वह भी ऐसा कर सकता है। उसके माता-पिता ने उसे पढ़ाई के लिए एक मोबाइल दिया था, जिसके माध्यम से उसने अपनी ई-मेल आईडी से फर्जी धमकी भरा ई-मेल भेजा और ई-मेल भेजने के बाद उसने उक्त ई-मेल आईडी को तुरंत डिलीट कर दिया। किशोर ने बताया कि उसने ऐसा केवल मनोरंजन के लिए किया था। डर के कारण उसने अपने माता-पिता से कोई जानकारी साझा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली हवाई अड्डा पर सोमवार सुबह दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सुबह 9.35 आईजीआई एयरपोर्ट के डायल कार्यालय में एक ईमेल भेजकर दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी। सूचना के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा एजेंसी और बम निरोधक दस्ता ने विमान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम बनाकर बम झूठी सूचना देने वाले को पकड़ने का काम शुरू किया गया। जांच के दौरान यह पता चला कि ई-मेल भेजने के तुरंत बाद वह ई-मेल आईडी हटा दी गई थी। ईमेल के स्रोत का पता उत्तराखंड के पिथौरागढ में लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed