फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IG Stadium of delhi to become Kovid-19 Hospital

आईजी स्टेडियम बनेगा कोविड-19 अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया का दौरा

Sat, 20 Jun 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jun 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
IG Stadium of delhi to become Kovid-19 Hospital
इंदिरा गांधी स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम कांप्लेक्स को कोविड-19 अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार की दो टीमें स्टेडियम का दौरा कर चुकी हैं। 

विज्ञापन


कांप्लेक्स स्थित 10 हजार की क्षमता वाले केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम और 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाले जिम्नास्टिक इंडोर स्टेडियम में सात हजार बेड लगाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस स्टेडियम को दिल्ली सरकार डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कब्जे में ले सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, तालकटोरा और आईजी स्टेडियम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कब्जे में लेने का आदेश साई को अप्रैल माह में ही दिया जा चुका है। लेकिन स्टेडियमों को अस्पताल में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत नहीं पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों  तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों ने राज्य सरकार को आईजी स्टेडियम का दौरा करने पर मजबूर कर दिया। स्टेडियम में पिछले कुछ दिनों में दौरा करने वाली टीमों ने इंडोर स्टेडियम होने के नाते केडी जाधव और जिम्नास्टिक स्टेडियम को अस्पताल बनाने पर सहमति दी। हालांकि सरकार ने स्टेडियम के दौरे के बाद अब तक साई को यह नहीं बताया है कि वह कब से स्टेडियम को कब्जे में ले रही है। 

लेकिन स्टेडियम को मेक शिफ्ट अस्पताल में जल्द तब्दील किए जाने के संकेत दिए गए हैं। अगर ऐसा होता है तो यह दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा मेक शिफ्ट अस्पताल होगा। स्टेडियम में 30 हजार की क्षमता पर एक समय में पांच सौ से एक हजार दर्शकों के टॉयलेट जाने के हिसाब से शौचालय बनाए गए हैं। 


बावजूद इसके अस्पताल बनने पर मेक शिफ्ट टॉयलेट स्थापित किए जाने का काम किया जाएगा। नेहरू स्टेडियम को भी अस्पताल बनाने की बात चली थी, लेकिन यहां केंद्र सरकार के कई ऑफिस खुले होने और खेल गतिविधियां शुरू होने के चलते इसे फिलहाल अस्पताल नहीं बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed