फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IFS officer commits suicide by jumping from fourth floor in Delhi

IFS अधिकारी ने दी जान: चौथी मंजिल से कूदे जितेंद्र, बेल्जियम से ट्रांसफर होकर आए थे दिल्ली; मां के साथ रहते थे

Fri, 07 Mar 2025 04:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 07 Mar 2025 04:36 PM IST
सार

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
IFS officer commits suicide by jumping from fourth floor in Delhi
आईएफएस अधिकारी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के चाणक्यपुरी में एंबेसी इलाके में विदेश मंत्रालय कॉम्पलेक्स में रह रहे भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी जितेंद्र रावत (44) ने कॉम्पलेक्स की चौथी मंजिल से कूदकर शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारणों का पता लगा है। 

विज्ञापन


बेल्जियम से ट्रांसफर होकर दिल्ली आए 
बताया जा रहा है कि वह हमेशा कहते थे कि उसे आईएएस दिया जाना था, मगर आईएफएस दे दिया गया। वह अवसादग्रस्त थे और उनका इलाज चल रहा था। जितेंद्र रावत जून 2024 में बेल्जियम से ट्रांसफर होकर दिल्ली आए थे। चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

बहन भी आईएफएस हैं
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि मूलरूप से आईटी पार्क, राजपुर रोड दोहरान खास के पास देहरादून निवासी जितेंद्र रावत पुत्र सोहन रावत 2011 बैच के आईएफएस अधिकारी थे। वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ चाणक्यपुरी में विदेश मंत्रालय के आवासीय कॉम्प्लेक्स (एमईए) में पहली मंजिल में रहते थे। उनकी पत्नी व दो बच्चे देहरादून में रहते हैं। दोनों बच्चे वहीं पढ़ते हैं। जितेंद्र रावत की बहन भी आईएफएस हैं।

पत्नी और बच्चे पहुंचे दिल्ली
नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार अधिकारी शुक्रवार सुबह पांच बजे चौथी मंजिल पर जानकर नीचे कूद गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उनको प्राइमस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना के बाद उनकी पत्नी बच्चों के साथ शुक्रवार शाम को दिल्ली पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही खुदकुशी के कारणों को खुलासा हो सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed