बेटी इकलौती है तो उसे मिलेगा सबसे पहले एडमीशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सभी निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के लिए अभिभावकों के पास करीब तीन हजार सीटों का विकल्प मौजूद है। इन पर दाखिले की प्रक्रिया सितंबर से शुरू होगी।
इसके लिए स्कूलों ने तैयारी शुरू कर दी है। एक-दो स्कूलों में रजिस्ट्रेशन भी हो रहे हैं। जिन अभिभावक की इकलौती बेटी है या फिर किसी भी गर्ल चाइल्ड को स्कूलों में आसानी से दाखिला मिलेगा। बशर्ते सीटों के रहते ही अभिभावकों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
ढाई से तीन साल तक के बच्चों को प्री नर्सरी और पौने चार साल के बच्चों को नर्सरी में एडमिशन मिलेगा। इसके लिए अभिभावक बच्चों से संबंधित कागजात तैयार करा लें।
इसके लिए स्कूलों ने वेबसाइट पर दिया है लिंक
अभिभावकों के निवास की कोई क्षेत्र सीमा नहीं रहेगी। डीपीएस, रामईश, एपीजे, फादर एग्रेल, प्रज्ञान, ग्रेटरवैली, जीडी गोयनका, एस्टर, एसेंट, जेपी इंटरनेशनल, समरविले, कैंब्रिज, जेपी पब्लिक, धर्म पब्लिक आदि स्कूलों ने तैयारी शुरू कर दी है।
रायन इंटरनेशनल स्कूल और विश्वभारती में फॉर्म भी मिलने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर स्कूल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दे रहे हैं। इसके लिए स्कूलों ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक दे रखा है।
कुछ बड़े स्कूलों में मारामारी रहती है। इनमें अभिभावक ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर बच्चों को दाखिला दिला सकते हैं। इसके लिए फॉर्म ओपन होने तक का इंतजार करना होगा।