फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If valuables were not found in house, then thieves kept 500 rupees note at gate in delhi

दिल्ली का अनोखा चोर गैंग: घर में नहीं मिला कीमती सामान तो चोर गेट पर रख गए 500 रुपये का नोट

Mon, 24 Jul 2023 12:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Jul 2023 12:09 PM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर आठ स्थित घर में चोरी करने गए गैंग को जब चोरी लायक कुछ नहीं मिला तो वह वहां पर 500 रुपये का नोट रखकर चले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
If valuables were not found in house, then thieves kept 500 rupees note at gate in delhi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रोहिणी के सेक्टर आठ इलाके में स्थित घर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर गैंग ने पूरा घर खंगाल लिया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस गैंग वहां 500 रुपये का नोट रखकर चले गए। जब मकान मालिक वापस आया तो उन्होंने घटना की जानकारी नार्थ रोहिणी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को नार्थ रोहिणी थाना में सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर आठ स्थित एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके पर बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ गुरुग्राम में रह रहे अपने बेटे के पास गए थे। शुक्रवार सुबह उन्हें पड़ोसी ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि आपके घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन


जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था। हालांकि चोर अंदर से कोई सामान चोरी करके नहीं ले गए थे। लेकिन दरवाजे के पास उन्हें 500 का नोट मिला था। अब पुलिस मानकर चल रही है कि यह नोट चोरी करने आए लोग छोड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed