फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If the wife refuses to sleep on the bed, husband struck knife

पत्नी ने बिस्तर पर सुलाने से किया इंकार तो पति ने किया ऐसा

Sun, 08 Nov 2015 09:26 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
If the wife refuses to sleep on the bed, husband struck knife

राजधानी में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है, लोग छोटी-छोटी बातों पर अपनों का भी खून बहाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वसंत कुंज साउथ में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां शराब के नशे में धुत एक पति ने पत्नी को चाकू मार दिया।

विज्ञापन


पेट में चाकू लगने से घायल 36 साल की महिला को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से पति फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार की रहने वाली सलमा (36) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जगदीश कॉलोनी, वसंत कुंज में रहती है।

वह सलमा के साथ सोने की जिद करने लगा

If the wife refuses to sleep on the bed, husband struck knife

परिवार में पति व चार बच्चे हैं। सलमा मेड का काम करती है। पति छोटा-मोटा काम करता है। पति को शराब पीने की लत है। शनिवार रात को वह घर पर शराब पीकर घर लौटा।


खाना खाने के बाद वह सलमा के साथ सोने की जिद करने लगा। मुंह से दुर्गंध आने पर सलमा ने मना कर दिया। इसी बात पर पति आग-बबूला हो गया। वह रसोई में गया और चाकू लाकर सलमा पर हमला कर दिया।

पेट में चाकू लगने पर सलमा बाहर भागी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर से सलमा को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed