ओएलएक्स से खरीददारी करते हैं तो पढ़िए ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अगर ओएलएक्स से खरीदारी करते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नाबालिग समेत दो शातिर लुटेरों को दबोचा है जो लूटा गया माल ओएलएक्स के जरिये बेच दिया करते थे।
पुलिस ने इनके पास से लूटे गए दो आईफोन, एक बाइक व नकली नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस की मानें तो पकड़ा गया नाबालिग पल्सर बाइक चलाने में बेहद माहिर है।
वारदात के समय नाबालिग बाइक चलाता था जबकि इसका साथी सुनील खत्री (27) झपटमारी करता था। पुलिस सुनील से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
कहीं आप तो नही बन रहे बेवकूफ
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि रविवार उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश अपने साथी के साथ नरेला इलाके के बकनेर में आना वाला है।
सूचना के बाद पुलिस ने सुनील खत्री व उसके नाबालिग साथी को लाल रंग की पल्सर बाइक के साथ दबोच लिया। आरोपियों के पास से दो आई फोन,बाइक की सीट के अंदर एक नकली नंबर प्लेट बरामद हुई।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि लाल रंग की इस बाइक वाले गैंग ने बवाना व आसपास के इलाकों में आतंक मचा रखा था। यह अपनी बाइक पर अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे।
गैंग खासकर महिलाओं को निशाना बना रहा था। सुनील ने बताया कि वह करीब ढाई साल से वारदात को अंजाम दे रहा है। तीन माह पूर्व उसके साथ नाबालिग भी जुड़ गया था।